---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड को मिल सकता है एक और Vande Bharat ट्रेन का तोहफा, अब इस रूट पर एक्सप्रेस चलाने की हो रही तैयारी

Ranchi News: रांची-वाराणसी-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को ले सर्वे का काम शुरू हो गया है। जल्द इसकी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंपी जाएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 20, 2023 1:08 अपराह्न

Vande Bharat Express
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड को एक और Vande Bharat Express का तोहफा मिल सकता है। क्योंकि, रेलवे एक नए रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी कर रहा है। इस रूट पर ट्रेन के परिचालन को लेकर पहले सर्वे किया जाएगा, उसके बाद ही यह तय होगा कि यहां वंदे भारत दौड़ेगी या नहीं।

फिलहाल, रेलवे ने इसके सर्व को मंजूरी दे दी है। जल्द यह सर्वे शुरू कर दिया जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे की आखिर वो कौन सा रूट है, जिस पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी हो रही है। आइए आपको बताते हैं।

इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे रांची से वाराणसी और वाराणसी से टाटानगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है की इसके सर्वे का काम भी शुरू हो गया है।

सर्वे का काम पूरा होने के बाद विभिन्न मंडल अपनी रिपोर्ट दक्षिण पूर्व रेलवे को सौंपेंगे। उसके बाद दक्षिण पूर्व रेलवे ये रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजेगा। अगर रेल मंत्रालय इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देता है, तो जल्द इस रूट भी वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी।

इन स्टेशनों पर हो सकता है ठहराव

बताया जा रहा है की वाराणसी और टाटानगर के बीच छह स्टेशनों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनमें पुरुलिया, सासाराम, मुरी, रांची, लोहरदगा, भभुआ रोड और दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन शामिल हैं।

रेलवे ने शुरू किया सर्वे का काम

चक्रधरपुर रेल मंडल के DRM ने भी इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “जमशेदपुर से रांची और Ranchi से वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है। रेलवे इस पर काम कर रहा है। सर्वे शुरू कर दिया गया है। रेल मंत्रालय इस पर अंतिम फैसला लेगा।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026