Jharkhand News: रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के बीच असली प्यार और बॉन्डिंग को दिखाने के लिए होता है। वहीं इस सबके बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8वीं और 9वीं की 2 छात्राओं को हाथ से बनी हुई राखी भेजी थी। इसका जवाब सरकार की तरफ से जिस तरह से दिया गया वह फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। झारखंड न्यूज़ में आइए जानते हैं आखिर छात्राओं से मिली हुई राखी को पाकर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या जवाब दिया गया किस तरह उन्होंने धन्यवाद दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।
छात्राओं की तरफ से सीएम हेमंत सोरेन का किया गया शुक्रिया
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने रक्षा बंधन के अवसर पर गढ़वा स्थित आर. के. CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्राओं सुश्री काजल कुमारी एवं सुश्री महालक्ष्मी केशरी द्वारा भेजी गई हस्तनिर्मित राखियों का उत्तर पत्र भेजकर दिया है।@JepcJharkhand @dc_garhwa https://t.co/SmEyx7yQ79
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) September 13, 2026
झारखंड न्यूज में सीएमओ की तरफ से बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षा बंधन के अवसर पर गढ़वा स्थित आर. के. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्राओं सुश्री काजल कुमारी एवं सुश्री महालक्ष्मी केशरी द्वारा भेजी गई हस्तनिर्मित राखियों का उत्तर पत्र भेजकर दिया है। वही इस पर स्कूल नहीं जवाब देते हुए बहुत गर्व का पल! हमारे स्टूडेंट्स के भेजे प्यार और हाथ से बनी राखियों को स्वीकार करने के लिए हेमंत सोरेन सर का बहुत-बहुत शुक्रिया। आपका हौसला उन्हें और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा!
सीएम हेमंत सोरेन ने कैसे छात्राओं के लिए दिखाया प्यार
दरअसल दोनों छात्राओं को पत्र लिखकर शुक्रिया अदा करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि “रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आपके द्वारा स्नेहपूर्वक भेजी गई राखी प्राप्त हुई। रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम विश्वास और स्नेह का पावन पर्व है आपके इस आत्मीय संयम एवं अपनापन पाकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई इसके लिए हृदय से आभार।” इसके साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि आप और आपके समस्त परिवार को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी सदैव सुखी स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे।
जिस तरह से मुख्यमंत्री की तरफ से छात्राओं को संदेश भेजा गया वह निश्चित तौर पर सराहनीय है और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए काफी है।
