---Advertisement---

Jharkhand News: 8वीं-9वीं की छात्राओं ने सीएम हेमंत सोरेन को भेजी हाथ से बनी हुई राखी, जानें क्या मिला जवाब

Jharkhand News: छात्राओं से मिली हुई राखी को पाकर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या जवाब दिया गया किस तरह उन्होंने धन्यवाद दिया है। इस दौरान उन्हें पत्र भेजा गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 14, 2026 5:07 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के बीच असली प्यार और बॉन्डिंग को दिखाने के लिए होता है। वहीं इस सबके बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8वीं और 9वीं की 2 छात्राओं को हाथ से बनी हुई राखी भेजी थी। इसका जवाब सरकार की तरफ से जिस तरह से दिया गया वह फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। झारखंड न्यूज़ में आइए जानते हैं आखिर छात्राओं से मिली हुई राखी को पाकर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या जवाब दिया गया किस तरह उन्होंने धन्यवाद दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

छात्राओं की तरफ से सीएम हेमंत सोरेन का किया गया शुक्रिया

झारखंड न्यूज में सीएमओ की तरफ से बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षा बंधन के अवसर पर गढ़वा स्थित आर. के. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्राओं सुश्री काजल कुमारी एवं सुश्री महालक्ष्मी केशरी द्वारा भेजी गई हस्तनिर्मित राखियों का उत्तर पत्र भेजकर दिया है। वही इस पर स्कूल नहीं जवाब देते हुए बहुत गर्व का पल! हमारे स्टूडेंट्स के भेजे प्यार और हाथ से बनी राखियों को स्वीकार करने के लिए हेमंत सोरेन सर का बहुत-बहुत शुक्रिया। आपका हौसला उन्हें और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा!

सीएम हेमंत सोरेन ने कैसे छात्राओं के लिए दिखाया प्यार

दरअसल दोनों छात्राओं को पत्र लिखकर शुक्रिया अदा करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि “रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आपके द्वारा स्नेहपूर्वक भेजी गई राखी प्राप्त हुई। रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम विश्वास और स्नेह का पावन पर्व है आपके इस आत्मीय संयम एवं अपनापन पाकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई इसके लिए हृदय से आभार।” इसके साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि आप और आपके समस्त परिवार को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी सदैव सुखी स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे।

जिस तरह से मुख्यमंत्री की तरफ से छात्राओं को संदेश भेजा गया वह निश्चित तौर पर सराहनीय है और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए काफी है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 15 September 2026

सितम्बर 14, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 14, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 14, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 14, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 14, 2026