---Advertisement---

Jharkhand News: ‘तत्काल संज्ञान लें…झोपड़ी में गुजारा करने वाले शंकर मांझी की बदलेगी किस्मत, सीएम हेमंत सोरेन का खास निर्देश, जानें डिटेल

Jharkhand News: झारखंड से सामने आई एक गरीब परिवार की नाजुक स्थिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ध्यान खींचा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 13, 2026 4:39 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड से सामने आई एक गरीब परिवार की नाजुक स्थिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ध्यान खींचा है। झोपड़ी में रहने वाले शंकर मांझी की परेशानियों से जुड़ा मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री की ओर से संबंधित अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेकर जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन सरकार की अगुवाई में राज्य के लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। साथ ही गरीब परिवारों पर तो खास ध्यान दिया जा रहा है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल The Followup नाम के एक्स हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है। जिसमे लिखा गया है कि “न आधार बना, न पेंशन मिली, न आवास; झोपड़ी में गुजर रही गोड्डा के शंकर मांझी की जिंदगी”। बता दें कि इसमे डीसी गोडा और सीएम हेमंत सोरेन को टैग किया गया था। वीडियो के तुरंत बाद खुद हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए गोडा के डीसी यानि जिलाअधिकारी को लिखा कि

“तत्काल संज्ञान लें एवं सभी जरूरी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करें”। जिसके तुरंत बाद खुद डीसी ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि “परिवार को सभी पात्र सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है”।

जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। कई बार जानकारी के अभाव या अन्य कारणों से पात्र लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। यही कारण है कि सरकार की तरफ से समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जा रहे है ताकि गरीब और जरूरतमंदों परिवारों को फायदा मिल सके।

अगर योजना की बात करें तो अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन और खाद्य सुरक्षा समेत अन्य योजनाएं चलाई जा रही है, ताकि लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 8, 2026

Delhi Pollution 

नवम्बर 8, 2026

Rashifal 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026