---Advertisement---

Jharkhand News: पति की मौत के बाद जुड़वा को लेकर दर-दर भटक रही महिला का सहारा बने सीएम हेमंत सोरेन, जानें पुलिस को क्या दिया निर्देश

Jharkhand News: ढाई साल के बच्चे को सीने में चिपकाए हुए एक मां दर-दर भटक रही है। पति की मौत के बाद हालत देखकर सीएम हेमंत सोरेन को भी लगा झटका, जानिए क्या निर्देश दिया जिसकी हो रही है वाहवाही।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 15, 2026 4:52 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: ढाई साल के जुड़वा बच्चों को सीने से लगाकर हर दिन हिम्मत जुटा रही पातो देवी जिसकी उम्र महज 22 साल की है। आंखों में सपनों की जगह अब जिम्मेदारियों का पहाड़ और गोद में ढाई साल के जुड़वा मासूम को लिए हुए इस महिला की कहानी ने सीएम हेमंत सोरेन को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने डीसी देवघर को हर संभव मदद के लिए निर्देश दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा था जिसमें एक महिला की दर्द भरी कहानी को शेयर किया गया जिस पर सीएम हेमंत सोरेन सरकार ने एक्शन की मांग की है।

Jharkhand News में जानें देवगढ़ की महिला की कहानी

दरअसल सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक देवघर जिले के सारठ प्रखंड की पातो देवी की जिंदगी ने ऐसा दर्दनाक मोड़ लिया है, जिसने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। 8 अप्रैल 2026 को उनके पति चरकू मांझी का असामयिक निधन हो गया। उनके जाने के साथ ही घर का सहारा भी छिन गया। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत ने पूरे परिवार को गहरे आर्थिक और भावनात्मक संकट में डाल दिया। पातो देवी की गोद में ढाई साल के जुड़वा मासूम बच्चे हैं। जिन नन्हें हाथों को अभी पिता का स्नेह और सहारा मिलना चाहिए था, वे अब अपनी मां की उंगली थामे जीवन की कठिन राह पर बढ़ने को मजबूर हैं।

महिला के लिए सरकारी सुविशा की हुई मांग

इसके साथ ही बताया गया कि मां की आंखों में पति को खोने का दर्द है, तो दिल में बच्चों के भविष्य की चिंता। परिवार के सामने रोजमर्रा का खर्च, बच्चों का पालन-पोषण और आने वाले कल की अनिश्चितता बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है। लेकिन वह अपने बच्चों के लिए हर कठिनाई का सामना करने का साहस जुटा रही हैं। सरकार की सहायता की जरूरत है, ताकि इन मासूम बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

महिला की व्यथा सुन क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन

वहीं इसका जवाब देते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि “डीसी देवगढ़ उक्त मामले की जांच कर पातो बहन और उनके बच्चों को जरूरी सभी सरकारी योजनाओं से शीघ्र जोड़ते हुए सूचित करें।”

डीसी देवगढ़ ने सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर दिया जवाब

वहीं इसका जवाब देते हुए डीसी देवगढ़ ने लिखा, “माननीय महोदय, पातो देवी से जुड़े इस अत्यंत संवेदनशील मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी को तात्कालिक राहत व खाद्यान्न के साथ पेंशन एवं पारिवारिक लाभ से जोड़ने का निर्देश दिया है। साथ ही बच्चों को बाल कल्याण की योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया गया है।”

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026