---Advertisement---

Jharkhand News: ‘केवल 4 दिन बाकी…’ इस तारीख से शुरू होगी देवघर का पावन श्रावणी मेला, हेमंत सोरेन सरकार ने कसी कमर, जानें सबकुछ

Jharkhand News: 30 जुलाई से सावन की शुरूआत होने जा रही है। जो सनातन धर्म के लिए काफी पावन महीना माना जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 26, 2026 3:50 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: 30 जुलाई से सावन की शुरूआत होने जा रही है। जो सनातन धर्म के लिए काफी पावन महीना होता है। बड़ी संख्या में यूपी, बिहार और झारखंड के लोग कांवड़ लेकर बैद्यनाथ धाम जाते है। वहीं झारखंड के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में आयोजित होने वाला श्रावणी मेला शुरू होने में अब केवल चार दिन शेष हैं।

देश-विदेश से आने वाले लाखों शिवभक्तों और कांवड़ियों के स्वागत के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात प्रबंधन, पेयजल, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में भक्त वहां पहुंचते है।

झारखंड सरकार ने दी अहम जानकारी

दरअसल झारखंड टूरिज्म ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “केवल 4 दिन बाकी! 30 जुलाई से शुरू हो रहा है देवघर का पावन श्रावणी मेला, जहाँ भोले बाबा के भक्त “बोल बम” की गूँज के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामनाएँ को कांवड़ में लेकर पहुँचेंगे।

यह मेला न सिर्फ आस्था, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर और सामूहिक उत्साह का प्रतीक है। बोल बम”। हर साल सावन माह में आयोजित होने वाला यह मेला देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में गिना जाता है। इस साल भी लाखों श्रद्धालुओं के बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचने की संभावना है।

सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत तैयारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया है। मेले के दौरान—

  • प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
  • सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी।
  • ड्रोन के माध्यम से भीड़ पर नजर रखी जाएगी।
  • कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
  • आपातकालीन सहायता के लिए विशेष हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।

प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में दर्शन की सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि हेमंत सोरन सरकार लगातार तेजी से विकास की और अग्रसर है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026