Jharkhand News: झारखंड में औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में हेमंत सोरेन सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी बीच जिंदल ग्रुप ने राज्य में स्टील, न्यूक्लियर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश करने की रुचि दिखाई है।
माना जा रहा है कि इस निवेश से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन सरकार की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में लोगों को फायदा पहुंच रहा है।
नवीन जिंदल ने वीडियो जारी कर दी अहम जानकारी
बता दें कि नवीन जिंदल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडिया साझा करते हुए कहा कि “झारखंड और नवीन जिंदल ग्रुप के लिए एक ऐतिहासिक दिन। आज हमने झारखंड सरकार के साथ स्टील, न्यूक्लियर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्रों में ₹70,000 करोड़ से ज़्यादा के निवेश के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए।
A landmark day for Jharkhand and for the Naveen Jindal Group.
Today, we signed an MoU with the Government of Jharkhand for an investment of over ₹70,000 crore across steel, nuclear energy, and renewable energy. This is our confidence in Jharkhand’s future and its people.… https://t.co/w9I0vcNooQ
— Naveen Jindal (@MPNaveenJindal) July 9, 2026
यह झारखंड के भविष्य और वहां के लोगों में हमारे भरोसे को दर्शाता है। स्टील में ₹40,000 करोड़, न्यूक्लियर एनर्जी में ₹30,000 करोड़ और सोलर एनर्जी में ₹650 करोड़ का निवेश। इससे 11,000 से ज़्यादा लोगों को सीधे रोज़गार मिलेगा और सहयोगी क्षेत्रों में भी हज़ारों लोगों को काम मिलेगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी और झारखंड सरकार का उनके भरोसे के लिए आभार। हम मिलकर विकास करेंगे। जय जोहार! जय हिंद”!
रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
माना जा रहा है कि प्रस्तावित निवेश योजनाएं अगर जमीनी स्तर पर लागू होती है, तो राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। निर्माण कार्य, परिवहन, इंजीनियरिंग, तकनीकी सेवाओं और स्थानीय उद्योगों को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है।
बता दें कि हेमंत सोरेन सरकार की अगुवाई में लगातार रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इसके अलावा राज्य में भी तेजी से विकास किया जा रहा है।
