---Advertisement---

Jharkhand News: हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा कदम! स्टील, परमाणु ऊर्जा और रिन्यूएबल एनर्जी में जिंदल ग्रुप करेगा निवेश, जानें सबकुछ

Jharkhand News: झारखंड में औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 10, 2026 5:20 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड में औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में हेमंत सोरेन सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी बीच जिंदल ग्रुप ने राज्य में स्टील, न्यूक्लियर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश करने की रुचि दिखाई है।

माना जा रहा है कि इस निवेश से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन सरकार की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

नवीन जिंदल ने वीडियो जारी कर दी अहम जानकारी

बता दें कि नवीन जिंदल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडिया साझा करते हुए कहा कि “झारखंड और नवीन जिंदल ग्रुप के लिए एक ऐतिहासिक दिन। आज हमने झारखंड सरकार के साथ स्टील, न्यूक्लियर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्रों में ₹70,000 करोड़ से ज़्यादा के निवेश के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए।

यह झारखंड के भविष्य और वहां के लोगों में हमारे भरोसे को दर्शाता है। स्टील में ₹40,000 करोड़, न्यूक्लियर एनर्जी में ₹30,000 करोड़ और सोलर एनर्जी में ₹650 करोड़ का निवेश। इससे 11,000 से ज़्यादा लोगों को सीधे रोज़गार मिलेगा और सहयोगी क्षेत्रों में भी हज़ारों लोगों को काम मिलेगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी और झारखंड सरकार का उनके भरोसे के लिए आभार। हम मिलकर विकास करेंगे। जय जोहार! जय हिंद”!

रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

माना जा रहा है कि  प्रस्तावित निवेश योजनाएं अगर जमीनी स्तर पर लागू होती है, तो राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। निर्माण कार्य, परिवहन, इंजीनियरिंग, तकनीकी सेवाओं और स्थानीय उद्योगों को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है।

बता दें कि हेमंत सोरेन सरकार की अगुवाई में लगातार रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इसके अलावा राज्य में भी तेजी से विकास किया जा रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 11 July 2026

जुलाई 10, 2026

कल का मौसम 11 July 2026

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026