Jharkhand News: ‘खनिज हमारी विरासत हैं लेकिन…’ हेमंत सोरेन सरकार के कदम से लाखों युवाओं की बदलेगी किस्मत, जानें सबकुछ

Jharkhand News: सीएम हेमत सोरेन ने राज्य के खनिज संसाधनों के उपयोग के साथ युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा संदेश दिया है।

Jharkhand News

फाइल फोटो

Jharkhand News: झारखंड सरकार की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। बताते चले कि मुख्यमंत्री हेमत सोरेन ने राज्य के खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग और स्थानीय युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा संदेश दिया है। मालूम हो कि 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026 आयोजित किया गया।

इस दौरान झारखंड में कई बड़ी कंपनियों ने रूचि दिखाई और राज्य को भर-भर के निवेश मिला। वहीं अब मुख्यमंत्री जी ने साफ कर दिया है कि उनका फोकस युवाओं पर रहने वाला है, ताकि राज्य में हर तरह के विकास को गति दी जा सके।

समिट के दौरान क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने समिट के दौरान वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “Mines से Minds का ओर बढ़ने की जो बात हमने कल कही थी, आज उसका ही मूल स्वरूप सामने आया है। आज जो एग्रीमेंट हुए हैं, मैं कहना चाहूँगा कि ये सिर्फ एग्रीमेंट नहीं, बल्कि अचीवमेंट बनें।

और इन्हें हम केवल पॉलिसी नहीं, बल्कि पॉसिबिलिटी में भी बदलेंगे। एक विचार और एक संकल्प, जो लंबे समय से हमारे विज़न का हिस्सा था। इसे मूर्त रूप देने के लिए हमने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार संवाद और सहयोग का मार्ग अपनाया। आज वह सोच वास्तविकता का रूप लेती हुई दिखाई दे रही है”।

उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

सरकार निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक परियोजनाओं को गति देने की दिशा में भी काम कर रही है। नई औद्योगिक इकाइयों के स्थापित होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। इससे राज्य के आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार मिल सकती है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। मालूम हो कि सीएम हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और आगे बढ़ रहा है। वहीं अब कई बड़ी कंपनियों ने झारखंड में निवेश की रूचि दिखाई है, जो राज्य के लिए एक खुशी की बात है।

 

Exit mobile version