---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड में नई सरकार! एक बार फिर Hemant Soren ने ली CM पद की शपथ; जानें डिटेल

Jharkhand News: झारखंड में वर्ष 2024 के अंत में विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं। इससे पहले सूबे की सियासत में नया मोड़ देखने को मिला है। दरअसल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन एक बार फिर सूबे की कमान संभाल ली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 4, 2024 2:54 अपराह्न | Updated: जुलाई 4, 2024 6:01 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड में वर्ष 2024 के अंत में विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं। इससे पहले सूबे की सियासत में नया मोड़ देखने को मिला है। दरअसल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन एक बार फिर सूबे की कमान संभाल ली है।

JMM के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज मुख्यमंत्री (CM) के पद एवं गोपनियता की शपथ ले ली है। इसके तहत हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। झारखंड (Jharkhand News) के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने उन्हें पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई है।

तीसरी बार CM बने हेमंत सोरेन

JMM नेता हेमंत सोरेन ने आज तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। बता दें कि 24 साल के झारखंड की राजनीति में वे तीसरे सीएम बन पाने में कामयाब हुए हैं। हेमंत सोरेन को 5 दिन पहले ही जमानत मिली थी।

हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा व शिबू सोरेन की बराबरी कल ली है। इससे पहले ये दोनों नेता भी 3-3 बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं।

हेमंत सोरेन का पूर्व कार्यकाल

हेमंत सोरेन पहली बार जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक (1 साल 5 महीने 10 दिन) पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत रहे। इसके बाद उन्होंने 29 दिसंबर 2019 को दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली और फिर 31 जनवरी 2024 को ED प्रकरण के बाद इस्तीफा दिया था। हालाकि कोर्ट से राहत पाकर जेल से बाहर निकले हेमंत सोरेन ने एक बार फिर झारखंड की कमान अपने हाथों में लेते हुए आज 4 जुलाई को तीसरी बार CM पद की शपथ ले ली है।

चंपई सोरेन का इस्तीफा

31 जनवरी को हेमंत सोरेन ने ED प्रकरण के बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और सूबे की कमात चंपई सोरेन ने संभाली थी। चंपई सोरेन ने 2 फरवरी 2024 को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और बीते कल यानी 3 जुलाई को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल महज़ 152 दिनों का ही रहा। ऐसे में वो झारखंड की सत्ता में सब कम समय तक रहने वाले दूसरे सीएम भी बने। उनसे पहले शिबू सोरेन 2 मार्च 2005 से 12 मार्च 2005 तक महज़ 10 दिनों के लिए ही पहली बार सत्ता में आए थे। दावा किया जा रहा है कि चंपई सोरेन के कद को देखते हुए उन्हें हेमंत सोरेन की सरकार में भारी-भरकम ओहदा दिया जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026