---Advertisement---

Jharkhand News: सावन के अंतिम सोमवार पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम, सरकार द्वारा की गई बेहतरीन व्यवस्थाएं

Jharkhand News: शिव भक्ति में लीन श्रद्धालुओं के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम में खास व्यवस्था की गई। आस्था में डूबी हुई यह नगरी नजर आई है जहां सरकार के द्वारा की गई व्यवस्थाओं की लोग तारीफ कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 24, 2026 5:16 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: सावन के खास मौके पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ किस कदर इकट्ठा होती है यह बताने की जरूरत नहीं है। उनकी पूरी व्यवस्था को देखने और उन्हें हर संभव मदद करने के लिए झारखंड सरकार लगातार तत्पर रहती है। ऐसे में सावन के अंतिम सोमवार पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान देशभर से आए शिव भक्त आस्था में डूबे हुए नजर आए। भक्ति में लीन भक्तों के बीच सिर्फ हर हर महादेव के नारे गूंज नार। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

बाबा बैद्यनाथ धाम में दिखा इस तरह का श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम

झारखंड न्यूज़ की बात करें तो इसमें बताया गया चौथी और अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
देशभर से आए शिवभक्तों की आस्था और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा देवघर भक्तिमय है। बाबा बैद्यनाथ सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।

श्रधालुओं ने झारखंड सरकार का किया शुक्रिया

वहीं अंतिम सोमवारी पर बाबा बैजनाथ धाम में आई भीड़ का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम जलार्पण के लिए सरकार एवं प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं बेहद सराहनीय हैं। भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हर स्तर पर बेहतर प्रबंधन देखने को मिल रहा है। सरकार और प्रशासन का धन्यवाद करते श्रद्धालु नजर आए हैं। बाबा बैद्यनाथ धाम में अद्भुत और विहंगम नजारा देखने को मिल रहा है।

शिव भक्तों के बीच हर हर महादेव की गूंज

कतार में खड़े देवतुल्य श्रद्धालु आस्था और भक्तिभाव के साथ बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। पूरा मेला क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान है। देश के अलग-अलग कोने से शिव भक्त बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मौसम की परवाह किए बगैर सिर्फ शिव भक्ति में लीन ये श्रद्धालु हर हर महादेव की गूंज के बीच उत्साहित नजर आ रहे हैं और यह तीर्थ स्थान चमक उठा।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

Bart De Wever

सितम्बर 5, 2026

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Ujjal Bhuyan

सितम्बर 5, 2026

Chirag Paswan

सितम्बर 5, 2026

US Iran War

सितम्बर 5, 2026