कल का मौसम 17 July 2026: पहाड़ों पर मौत की बारिश का रेड अलर्ट, तो राजस्थान में तेज तूफान की से मचेगा तांडव, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 17 July 2026: देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है। पहाड़ों पर स्थिति लगातार चिंताजनक हो रही है।

कल का मौसम 17 July 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 17 July 2026: देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है। पहाड़ों पर स्थिति लगातार चिंताजनक हो रही है। इसी बीच ने आईएमडी ने पहाड़ों पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे उत्तर ओडिशा–पश्चिम बंगाल तट पर स्थित सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र  के प्रभाव से आगामी 7 दिनों के दौरान पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा गतिविधियों में वृद्धि होने तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

ओडिशा में आज, 16 जुलाई 2026 को कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की भी संभावना है। यानि विभाग की तरफ से पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है, और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पहाड़ों पर तेज तूफान, बारिश से मचेगी भयंकर तबाही

देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलना जा रहा है। आईएमडी ने पहाड़ों पर तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों ने नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। इसके साथ ही बाढ़ की स्थिति और भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर उत्तराखंड में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने तेज बारिश, आंधी तूफान और भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है।

विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं हिमाचल और जम्मू कश्मीर में भी आईएमडी की तरफ से तेज अलर्ट जारी कर दिया है। मालूम हो कि उत्तराखंड में अभी चारधाम यात्रा जारी है। वहीं जम्मू कश्मीर में अभी अमरनाथ यात्रा जारी है।

राजस्थान में तेज तूफान का अलर्ट जारी 

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए तेज आंधी, बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

पूर्वोतर में मौसम का तांडव

आईएमडी के मुताबिक 17 से 18 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, और 17 से 20 जुलाई के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। 17 जुलाई और 20 से 22 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में; 20 से 22 जुलाई के दौरान असम और मेघालय में, 17 से 22 जुलाई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, 17 से 19 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 16 से 19 जुलाई के दौरान असम और मेघालय में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है।

 

 

 

Exit mobile version