---Advertisement---

कल का मौसम 30 April 2026: झमाझम बारिश से सराबोर होगी दिल्ली, तो पंजाब समेत इन राज्यों में तेज तूफान, बिजली गिरने का अलर्ट जारी, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 30 April 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुकी है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली समेत कई इलाकों में मौसम की अफरातफरी जारी रहेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 29, 2026 6:08 अपराह्न

कल का मौसम 30 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 30 April 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुकी है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह बारिश और तेज हवाओं ने मौसम सुहावना कर दिया।

इसके अलावा विभाग की तरफ से आने वाले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। क्योंकि ग्रामीण इलाकों में विभाग की तरफ से बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 30 April 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। आज सुबह दिल्ली की सबुह तेज हवाओं और बारिश के साथ हुई है। वहीं आने वाले दिनों में भी मौसम सुहावना बना रहेगा। साथ ही तापमान में भी कमी आएगी। अगर दिल्ली में कल का मौसम 30 April 2026 की बात करें तो विभाग ने चांदनी चौक, पूसा, जहांगीरपुरी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, सफदरजंग समेत कई जगहों पर तेज तूफान का साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो गाजियाबाद, नोएडा, गुरूग्राम समेत कई जगहों पर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा कल का मौसम 30 April 2026

उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। सबसे खास बात है कि आने वाले कुछ दिनों के लिए लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा में कल के मौसम की बात करें विभाग ने अंबाला, भिवानी, गोहाना, हिसार, जिंद समेत कई जगहों पर बिजली के साथ आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके अलावा अगर पंजाब की बात करें तो आईएमडी ने कल के लिए अटारी, अमृतसर, बटाला, फिरोजपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला समेत कई जगहों पर बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

इन जगहों पर हीटवेव का अलर्ट

विभाग के मुताबिक विदर्भ के कुछ इलाकों में 29 तारीख को और पश्चिमी राजस्थान में 1 से 3 मई के दौरान लू चलने की प्रबल संभावना है।

ओडिशा में 29 अप्रैल से 1 मई के दौरान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 29 से 3 मई के दौरान और तटीय कर्नाटक में 29 और 30 अप्रैल को कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की प्रबल संभावना है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 August 2026 

अगस्त 13, 2026

Punjab News

अगस्त 13, 2026

Rain Alert 14 August 2026

अगस्त 13, 2026

कल का मौसम 14 August 2026

अगस्त 13, 2026

DA Hike

अगस्त 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026