Kamal Hassan: भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस न मिलने को लेकर एलन मस्क ने देश पर निशाना साध। सोशल मीडिया पर x पोस्ट के जरिए कटाक्ष किया लेकिन इसका जवाब देने में कमल हासन पीछे नहीं रहे और एक लंबे चौड़े पोस्ट के साथ उन्होंने भारत की गरिमा और विश्वास को लेकर जबरदस्त पलटवार किया। वहीं सबसे ज्यादा दिलचस्प हुआ जब कंगना रनौत ने कमल हासन को न सिर्फ सपोर्ट किया बल्कि एलन मस्क की भी चुटकी लेती हुई नजर आई। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह विवाद चर्चा में आ गया है।
कहां से हुआ एलन मस्क विवाद की शुरुआत
Ouch!! That must hurt @elonmusk
No billionaire should dictate a nation’s policy- Indian or American.
Well said and well explained.
Sharp, on point and sarcastic 👏👌— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 9, 2026
एलन मस्क ने x प्लेटफार्म पर लिखा कि “स्टारलिंक को 165 से ज़्यादा देशों में लाइसेंस मिला हुआ है और इसने भारत सरकार के हर नियम और ज़रूरत को पूरा करने में पांच साल बिताए हैं, तो फिर भी लाइसेंस क्यों नहीं मिला? क्या अंबानी ही भारत के असली बॉस हैं?”
Kamal Haasan क्यों बोले अरबपति को किसी देश की पॉलिसी तय करने का अधिकार नहीं
वहीं इसका जवाब देने में कमल हासन पीछे नहीं रहे और उन्होंने कहा, “मिस्टर मस्क, हां, किसी भी अरबपति को किसी देश की पॉलिसी तय नहीं करनी चाहिए – चाहे वह भारतीय हो या अमेरिकी। भारत को सैटेलाइट इंटरनेट में भारतीय और ग्लोबल प्रोवाइडर्स से कॉम्पिटिशन का स्वागत करना चाहिए, जो भी दूर-दराज के इलाकों में रहने वालों के लिए सबसे प्रैक्टिकल और सस्ता लास्ट-माइल सॉल्यूशन दे। जिन देशों में प्रति व्यक्ति आय कम है, वहां सैटेलाइट इंटरनेट भी सस्ता होना चाहिए। ज़्यादा सब्सक्रिप्शन फीस और इक्विपमेंट की लागत के कारण यह आम घरों की पहुंच से बाहर हो सकता है। कनेक्टिविटी को डिजिटल डिवाइड को कम करना चाहिए, न कि एक नया डिवाइड बनाना चाहिए।”
भारत के गुणगान में क्या बोले एक्टर
कमल हसन इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने कहा “भारत जानता है कि हमारे नेटवर्क और स्पेक्ट्रम स्ट्रेटेजिक इंफ्रास्ट्रक्चर हैं, न कि सिर्फ़ कमर्शियल एसेट्स। भारत के नेशनल सिक्योरिटी सेफगार्ड्स पर कोई समझौता नहीं हो सकता। हर देश अपने फायदे के आधार पर चुनाव करता है। पश्चिम के लोग अपने देश में प्रोटेक्शनिज़्म अपनाते हुए फ्री मार्केट का प्रचार नहीं कर सकते। USA ने अपनी घरेलू इंडस्ट्री को बचाने के लिए चीनी EVs पर 100% टैरिफ लगाए, ठीक वैसे ही जैसे भारत अपने घरेलू मैन्युफैक्चरर्स को बचाने के लिए कदम उठाता है। भारत और US दोनों ने सिक्योरिटी चिंताओं को लेकर हुआवेई पर रोक लगाई है। कोई दूसरों से बराबरी का मौका तभी नहीं मांग सकता जब यह उसके अपने एजेंडे के हिसाब से हो।
कमल हासन ने भारत को क्यों बताया डेमोक्रेटिक देश
एक्टर ने आगे लिखा कि “एक डेमोक्रेटिक देश के तौर पर भारतीय अंदर ही अंदर बहस करेंगे, सवाल करेंगे और अपनी ताकत और कमियों पर बात करेंगे। भारतनेट को ही लीजिए, यह भारत का प्रोग्राम है जो गांव-लेवल की लोकल बॉडीज़ तक ब्रॉडबैंड पहुंचाता है। हम सवाल करेंगे कि, जैसा कि CAG की 2026 की ऑडिट रिपोर्ट में पाया गया, यह प्रोग्राम अपने असली मकसद को पूरा करने में क्यों मुश्किल महसूस कर रहा है। 39,888 करोड़ खर्च होने के बावजूद, सर्विस के लिए तैयार ग्राम पंचायतों में से सिर्फ़ 33.2% ही चालू क्यों थीं? साथ ही, हम अपने टेलीकॉम सेक्टर और रेगुलेशन की तारीफ़ करना जानते हैं, जिसने इंटरनेट डेटा को दुनिया के सबसे सस्ते डेटा में से एक बना दिया है, जिससे लाखों लोग ऑनलाइन आ गए हैं।”
कंगना रनौत ने इस तरह कमल हासन को किया सपोर्ट
कमल हसन ने एलन मुस्क को जवाब देते हुए कहा, “भारत एक डेमोक्रेसी है, कॉलोनी नहीं। हम दुनिया का स्वागत करते हैं, लेकिन हम, भारतीय लोग, अपना भविष्य खुद तय करेंगे – न कि पश्चिमी देशों के फ़ायदे, उनके दोहरे मापदंड या कोई अरबपति – भारतीय या अमेरिकी।” जिस पर कंगना रनौत ने लिखा, “आउच!! एलन मस्क को दर्द हुआ होगा। किसी भी अरबपति को देश की पॉलिसी तय नहीं करनी चाहिए – चाहे वह भारतीय हो या अमेरिकी। बहुत बढ़िया कहा और अच्छे से समझाया। तेज़, मुद्दे पर और मज़ाकिया।”
फिलहाल स्टारलिंक विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है और जैसे कमल हासन और कंगना रनौत ने रिएक्ट किया वह सुर्खियों में है।







