---Advertisement---

बॉलीवुड से सीधे संसद में होगी Kangana Ranaut की एंट्री, रामायण एक्टर को भी मिला BJP से टिकट

Kangana Ranaut: 2024 का चुनाव बॉलीवुड की क्वीन कहीं जाने वाली कंगना रनौत के लिए बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि लंबे समय से अपने बयानों की वजह से सूर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत को भाजपा ने लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपनी पांचवी उम्मीदवारों की ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 24, 2024 9:53 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: 2024 का चुनाव बॉलीवुड की क्वीन कहीं जाने वाली कंगना रनौत के लिए बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि लंबे समय से अपने बयानों की वजह से सूर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत को भाजपा ने लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपनी पांचवी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. जिसमें 111 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया. खास बात यह है कि भाजपा ने इस बार कंगना रनौत को हिमाचल की मंडी सीट से उम्मीदवार बनाया है तो वही रामायण के भगवान राम एक्टर अरुण गोविल को भी चुनावी मैदान में उतार दिया है.

रामायण फेम अरण गोविल को भी मिला टिकट

अरुण गोविल को भाजपा ने मेरठ की लोकसभा सीट से टिकट दिया है. तो वहीं इस लिस्ट में वरुण गांधी का नाम गायब है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना अपने विवादित बयानों की वजह से जानी जाती है. वह सोशल मीडिया पर अकसर बेबाक होकर अपनी राय रखती हैं. बॉलीवुड की क्लास लगानी हो या फिर किसी नेता की बोलती बंद करनी हो. कंगना हर बात को बेबाक होकर कहती हैं. यही वजह है कि उनके चाहने वाले बहुत ज्यादा है.

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर में वह अपने जन्मदिन पर मां का आशीर्वाद लेने कल ही पहुंची थी और आज उन्हें टिकट मिल गया. कंगना की राजनीति में एंट्री को लेकर पिछले कई दिनों से कयास लग रहे थे. लेकिन अब ये कयास पूरे हो चुके हैं. बॉलीवुड में जलवा दिखाने वाली कंगना रनौत को जनता कितना प्यार देती है अब यह देखना दिलचस्प होगा.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026