---Advertisement---

Kargil Vijay Diwas 2024 पर पाकिस्तान को PM Modi की दो टूक, बोले- ‘अपने सभी नापाक कोशिशों में नाकाम रहा Pak’

Kargil Vijay Diwas 2024: भारत में आज कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस गर्व के क्षण को और खास बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लद्दाख के कारगिल पहुंचे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 26, 2024 10:59 पूर्वाह्न

Kargil Vijay Diwas
Follow Us
---Advertisement---

Kargil Vijay Diwas 2024: भारत में आज कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस गर्व के क्षण को और खास बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लद्दाख के कारगिल पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने यहां पहुंच कर 1999 की जंग के शहीद हुए सभी भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है।

लद्दाख के कारगिल (Kargil Vijay Diwas 2024) से ही पीएम मोदी ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कड़ी नसीहत दे दी है। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान अतीत में भी अपने सभी नापाक कोशिशों में नाकाम रहा है, लेकिन उसने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा है। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के नापाक इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे। हमारे वीर जवान पूरी ताकत से आतंकवाद को कुचल देंगे और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Kargil Vijay Diwas पर PM Modi का संबोधन

कारगिल विजय दिवस पर आज पीएम मोदी (PM Modi) लद्दाख के कारगिल पहुंचे जहां उन्होंने वार मेमोरियल जाकर 1999 की जंग में शहीद हुए सभी भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने इस दौरान पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भी नसीहत दे दी और कहा कि “मैं जहां खड़ा हूं, वहां से आतंक के आकाओं तक मेरी आवाज पहुंच रही होगी। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उनके आतंकी मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।”

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान अतीत में अपनी सभी नापाक कोशिशों में नाकाम रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा है। पीएम मोदी ने ये भी स्पष्ट किया कि आज लद्दाख की ये महान भूमि कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ की साक्षी बन रही है। कारगिल विजय दिवस हमें बताता है कि देश के लिए दिया गया बलिदान अमर है।

‘विकास के रास्ते में आने वाली हर चुनौती को हराएंगे’

पीएम मोदी ने लद्दाख के कारगिल से ही दुश्मनों को सख्त लहजे में संदेश देने का काम किया है।

पीएम मोदी ने कहा है कि ”चाहें लद्दाख हो या जम्मू-कश्मीर, भारत विकास के रास्ते में आने वाली हर चुनौती को हराएगा। 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म हुए 5 साल हो जाएंगे। जम्मू-कश्मीर अब नए भविष्य की बात कर रहा है, यहां बड़े सपनों की बात हो रही है। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र भी तेजी से बढ़ रहा है, साढ़े तीन दशक बाद कश्मीर में कोई सिनेमा हॉल खुला है। श्रीनगर में पहली बार ताजिया जुलूस निकाला गया, धरती पर हमारा स्वर्ग तेजी से शांति और सद्भाव की ओर बढ़ रहा है।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026