---Advertisement---

Karnataka BJP MLA Arrested: रिश्वत मामले में BJP विधायक मदल गिरफ्तार, घर से मिला था करोड़ों रुपए

Karnataka BJP MLA Arrested: कर्नाटक के चन्नागिरी से भाजपा विधायक को आज रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 28, 2023 12:15 पूर्वाह्न

Karnataka BJP MLA Arrested
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka BJP MLA Arrested: भारतीय जनता पार्टी विधायक मदल विरुपक्षप्पा को रिश्वत मामले में आज गिरफ्तार किया गया है। गौर हो कि कर्नाटक हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद विरुपक्षप्पा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक को तुमकुरु में क्याथासंद्रा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है।

2 मार्च को विधायक का बेटा हुआ था गिरफ्तार

बता दें, इससे पहले 2 मार्च को लोकायुक्त अधिकारियों ने विधायक के बेटे प्रशांत मदल को गिरफ्तार किया था। मदल विरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों की मानें तो प्रशांत मदल अपने कार्यालय में अपने पिता मदल विरुपक्षप्पा की ओर से यह रिश्वत ले रहे थे। वहीं, गिरफ्तारी के बाद जब सर्च अभियान चलाया गया तो उनके आवास से करीब 7 करोड़ से अधिक की नगदी जब्त की गई थी।

ये भी पढ़ें: Karnataka BJP MLA Son Arrested: बीजेपी विधायक का बेटा 40 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर-ऑफिस से 8 करोड़ नगद बरामद

विधायक ने सभी आरोपों को किया खारिज (Karnataka BJP MLA Arrested)

इसके बाद कर्नाटक हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी। उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह मामले में सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति के.नटराजन ने भाजपा विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं, चन्नागिरी से भाजपा विधायक विरुपक्षप्पा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें मामले में फंसाया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

बता दें, लोकायुक्त अधिकारियों ने जब प्रशांत मदल को गिरफ्तार किया था, उसके बाद भाजपा विधायक ने केएसडीएल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। मामले में विधायक पर करीब 81 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। अधिकारियों की मानें तो यह कथित घोटाला KSDL में रसायन की आपूर्ति से संबंधित है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026