---Advertisement---

Karnataka Election 2023 Date: कर्नाटक में 10 मई को होंगे चुनाव, 13 को आएगा परिणाम

Karnataka Election 2023 Date: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। 10 मई को एक चरण में चुनाव होगा।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 29, 2023 11:50 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 29, 2023 6:04 अपराह्न

Karnataka Election 2023 Date
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Election 2023 Date: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग का प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि राज्य में निष्पक्ष चुनाव करवाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं, जिसपर चुनाव होना है। राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक में एक चरण में विधानसभा चुनाव करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में 10 मई को मतदान होगा। इसके बाद 13 मई को मतगणना करवाया जाएगा।

घर से मतदान की सुविधा शुरू (Karnataka Election 2023 Date)

राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक में करीब 17 हजार वोटर्स ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है। इस बार चुनाव में आयोग ने फैसला किया है कि 80 साल से ज्यादा उम्र और दिव्यांगों के लिए घर से मतदान की सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 5.22 करोड़ कुल मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: जब कांग्रेस नेता के रोड शो में होने लगी नोटों की बारिश, लूटने के लिए टूट पड़े लोग…देखें Video

24 मई से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक में इस बार 9.17 लाख नए वोटर्स हैं। ये 2023 में पहली बार मतदान करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया 24 मई से पहले पूरी करवा ली जाएगी। राजीव कुमार ने बताया कि राज्य में 240 मॉडल पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। इन बूथों पर युवाओं को लगाया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग ने बताया कि राज्य में कुल 58,282 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 20,866 शहरी केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि 29,140 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि 100 बूथों पर इस बार दिव्यांग कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

ये भी कर सकेंगे मतदान

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि राज्य में कुल 5,21,73,579 वोटर्स हैं। इस बार 9 लाख 17 हजार नए वोटर्स जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि करीब 16 हजार से ज्यादा मतदाता 100 साल की उम्र को पार कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल हो जाएगी, वे भी इस बार मतदान कर सकेंगे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026