---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में BJP को एक और झटका, पूर्व सीएम Jagadish Shettar कांग्रेस में हुए शामिल

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार आज कांग्रेस में शामिल हो गए। शेट्टार ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया था।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 17, 2023 10:08 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 17, 2023 5:24 अपराह्न

Karnataka Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार आज कांग्रेस में शामिल हो गए। शेट्टार ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया था। वे भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे थे। इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। जिसके बाद सावदी को अथानी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस बार वे कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

‘कांग्रेस में शामिल होने से सब हैरान’

शेट्टार ने कल भाजपा से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद जगदीश शेट्टार ने कहा कि मैंने कल भाजपा से इस्तीफा दिया था और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि इस बात से कई लोग हैरान हैं। सब हैरान हैं कि नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। भाजपा ने मुझे हर पद दिया है और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने पार्टी के विकास के लिए काम किया है।

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Election: AAP ने की मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के लिए नामों की घोषणा, ये होंगे प्रत्याशी

मुझे लगा था कि मुझे टिकट दिया जाएगा, लेकिन…

पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने कहा कि पार्टी का वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे लगा कि टिकट (Karnataka Election 2023) दिया जाएगा, लेकिन जब मुझे पता चला कि टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं हैरान रह गया। मुझसे इस बारे में किसी ने बात नहीं की और न ही समझाने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने भाजपा को लेकर यह भी कहा कि मुझे तसल्ली भी नहीं दी गई कि मुझे क्या पद दिया जाएगा।

गौर हो कि कर्नाटक के 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को मतदान होन है। इसके बाद 13 मई को मतगणना होगी। इससे पहले ही पक्ष और विपक्ष की ओर से जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026