---Advertisement---

Kichcha Sudeep को भाजपा ज्वाइन करने से पहले मिले धमकी भरे लेटर, लिखा- ‘लीक कर दूंगा Private Video’

Kichcha Sudeep: पिछले साल बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के साथ हिंदी भाषा को लेकर चर्चा में आने वाले साउथ एक्टर किच्चा सुदीप जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि एक्टर को धमकी भरे लेटर मिले हैं जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 5, 2023 1:03 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kichcha Sudeep: साउथ एक्टर किच्चा सुदीप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं लेकिन इससे पहले उन्हें धमकी भरे लेटर मिले हैं। उन्हें कहा गया है कि उनके प्राइवेट वीडियो को लीक कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस अलर्ट मोड पर है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरी खबर। मिली जानकारी के मुताबिक़ एक्टर को पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर दिया गया है हालांकि उनसे यह भी कहा गया है कि वह पार्टी नहीं तो कम से कम आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करें। अब आधिकारिक घोषणा के लिए इंतजार है।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक आज साउथ एक्टर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं लेकिन इस बीच उन्हें धमकी भरे लेटर मिल रहे हैं। इस बारे में कहा गया है कि कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के प्रबंधक को सोशल मीडिया पर उनके निजी वीडियो को जारी करने की धमकी देने वाला एक पत्र मिलने के बाद बेंगलुरु के पीएस पुट्टेनाहल्ली में आईपीसी की धारा 120बी, 506 और 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें: Upcoming Web Series-Movies: इस हफ्ते मिलेगा मनोरंजन का महाडोज, ये फिल्में-सीरीज मचाएंगी धमाका

किच्चा की छवि को खराब करने की कोशिश

कहा जा रहा है कि यह लेटर एक्टर के मैनेजर को मिला है और उन्होंने यह कहा कि यह एक्टर की छवि को खराब करने की साजिश है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है वहीं पुलिस केस को सीसीबी को ट्रांसफर करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि किच्चा अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस बारे में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026