---Advertisement---

जानें कब से शुरू होगी DDA HOUSE SCHEME 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया , यहां मिलेगी पूरी जानकारी

DDA HOUSE SCHEME 2023: DDA के तहत जल्द ही लोगों के पास होंगे अपने घर। जून से शुरू हो सकती है 23 हजार फ्लैटों के लिए आवेदन की प्रक्रिया।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 1, 2023 3:30 अपराह्न | Updated: जून 1, 2023 10:01 अपराह्न

DDA FLATS
Follow Us
---Advertisement---

DDA HOUSE SCHEME 2023: दिल्ली विकास प्राधिकरण DDA  के तहत हर साल जरूरत मंद लोगो के लिए घरों को लेकर काफी सारी स्कीम निकाली जाती है।डीडीए योजना की शुरूआत दिल्ली सरकार के द्वारा की गई थी। इस योजना से तहत आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के लोगों को मदद दी जाती है। डीडीए द्वारा हर साल कुछ फ्लैटों को दिल्ली में रह रहे लोगो को देती है। इस साल भी लोग इस डीडीए हाउसिंग स्कीम के आने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :Delhi Murder Case: CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, पीड़िता परिवार को 10 लाख की मदद, कोर्ट में केस भी लड़ेगी सरकार

इस दिन से शुरू होगी DDA HOUSE SCHEME की प्रक्रिया

डीडीए के अधिकारी विजेन्द्र गुप्ता के अनुसार, इस साल डीडीए हाउसिंग स्कीम की प्रक्रिया जून से शुरू की जा सकती हैं। विजेन्द्र गुप्ता का कहना हैं कि  कुछ कारणों की वजह से इस बार जानकारी देने में काफी लेट हो गए हैं। जल्द ही जून के पहले हफ्ते तक डीडीए आधिकारियों की मीटिंग होना भी संभव है।

कौन कर सकता है इस डीडीए हाउसिंग स्कीम में अप्लाई

डीडीए हाउसिंग फ्लैट्स में केवल वहीं लोग अप्लाई कर सकते है जो दिल्ली के निवासी है और जिनके पास रहने के लिए अपना खुद का घर नहीं है। इस स्कीम में वह लोग अप्लाई कर सकते है जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं।

क्या होगा डीडीए फ्लैटस का मूल्य

डीडीए फ्लैटस की शुरूआत 7 लाख से लेकर 12 लाख तक हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली के अलग-अलग जगहों  फ्लैटस के आकार और इलाकों को देख कर भी फ्लैटस की कीमत तय की जाएगी ।

इच्छुक उम्मीदवार कैसे करें आवेदन

 जो भी उम्मीदवार इस डीडीए फ्लैट्स हाउसिंग स्कीम में आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं । वह इनकी आधिकारिक साइट https://dda.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

डीडीए हाउसिंग स्कीम में कितनी होगी फ्लैटों की संख्या

 इस बार डीडीए हाउसिंग स्कीम के तहत दिल्ली के काफी सारे इलाकों में कुल 23 हजार फ्लैट्स के लिए उम्मीदवारों से आवदेन मांगे हैं।

ये भी पढे़ं: Delhi Murder Case: वो चाकुओं से सरेराह घोंपता रहा और भीड़ तमाशा देखती रही, नाबालिग लड़की की हत्या से फिर दहली दिल्ली

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026