---Advertisement---

Kolkata Rape Case: RG Kar मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल Sandip Ghosh पर ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता के कई जगहों पर छापेमारी जारी

Kolkata Rape Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 31 वर्षीय एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या का मामला पूरी तरह से गरमाया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 6, 2024 11:10 पूर्वाह्न

Kolkata Rape Case
Follow Us
---Advertisement---

Kolkata Rape Case: Kolkata Rape Case मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे है। मालूम हो कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 31 वर्षीय एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या का मामला पूरी तरह से गरमाया है। बता दें कि इस घटना को करीब एक महीना होने वाला है। इसी बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष की सीबीआई द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं आज ED Sandip Ghosh के खिलाफ एक्शन में नजर आई है। बता दें कि ईडी ने घोष के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Sandip Ghosh के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

आज सुबह से ही सीबीआई एक्शन मोड में नजर आ रही है। गौरतलब है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के आवास और कोलकाता में कुछ अन्य स्थानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है।

ईडी ने वित्तीय अनियमितता मामले में पीएमएलए का मामला दर्ज किया था। घोष फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं। (Kolkata Rape Case) इन छापेमारियों में कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर और उसके करीबियों के घर शामिल हैं।

संदीप घोष पर भ्रष्टाचार के आरोप

मालूम हो कि संदीप घोष अभी सीबीआई की कस्टडी में है। हाल ही में सीबीआई ने घोष को कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। जो पिछले महीने एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या को लेकर गहन जांच के दायरे में है।

Kolkata Rape Case में ताजा अपडेट

आपको बता दें कि सीबीआई की जांच अब अंतिम चरण में है। सीबीआई द्वारा हर एंगल से जांच कर ली गई है। बता दें कि DNA रिपोर्ट सीबीआई के पास पहले ही आ चुकी है। वहीं 100 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके है। इसके अलावा 10 से ज्यादा लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट भी सीबीआई ने कराया हैं ताकि चार्जशीट में वारदात का कोई सिरा अधूरा न रहे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 11 March 2026

मार्च 10, 2026

कल का मौसम 11 March 2026

मार्च 10, 2026

Heat Alert 11 March 2026

मार्च 10, 2026

Asim Munir

मार्च 10, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026