---Advertisement---

खुशखबरी! सावन के साथ रक्षाबंधन पर भी महिलाओं की लगेगी लॉटरी! Ladli Behna Yojana को लेकर MP सरकार की तैयारी दुरुस्त, रिपोर्ट

चर्चित Ladli Behna Yojana की 26वीं किस्त पवित्र सावन महीने में जारी करने के बाद MP सरकार की अगली नजर रक्षाबंधन पर्व पर है। सीएम मोहन यादव सूबे में लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में अतिरिक्त 250 रुपए का शगुन देकर अगस्त में कुल 1500 रुपए की धनराशि जारी करेंगे। इसको लेकर सरकार की सारी तैयारी दुरुस्त है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 12, 2025 1:19 अपराह्न

Ladli behna Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Ladli Behna Yojana: सूबे की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए पवित्र सावन महीने में लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त जारी की जा रही है। सीएम मोहन यादव अपने गृह विधानसभा क्षेत्र बाबा महाकालेश्वर की धरा उज्जैन से महिलाओं को सौगात दे रहे हैं। पवित्र सावन महीने में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत जुलाई महीने में 1250 रुपए की किस्त सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रही है। रक्षाबंधन पर Ladli Behna Yojana की लाभार्थी महिलाओं को तोहफा देने की तैयारी भी दुरुस्त है। सीएम मोहन यादव ने खुद कहा है कि मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर शगुन के रूप से अतिरिक्त 250 रुपए जारी किए जाएंगे। ये खबर उन करोड़ों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है जो लाडली बहना योजना का लाभ उठा रही हैं।

पवित्र सावन महीने में जारी हुई Ladli Behna Yojana की 26वीं किस्त!

उज्जैन की धरती से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। उज्जैन के नलवा गांव आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त जारी कर चुके हैं। इस दौरान MP की 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1250 रुपए की धनराशि ट्रांसफर हुई है। इसके लिए MP सरकार ने 1503 करोड़ 14 लाख रुपए खर्च किए हैं। Ladli Behna Yojana की 26वीं किस्त के साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन और उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफलिंग के लिए धनराशि भी जारी की गई है। CM Mohan Yadav ने भगवान शिव की अराधना के लिए बेहद अहम माने जाने वाले सावन महीने में लाडली बहनों के खाते में धनराशि जारी कर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।

रक्षाबंधन पर्व पर ‘लाडली बहना योजना’ की लाभार्थी महिलाओं की लगेगी लॉटरी!

इस संबंध में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि किया जाना बाकी है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से जारी ट्रेंड के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार Ladli Behna Yojana की लाभार्थी महिलाओं को रक्षाबंधन पर बोनस देती है। इस क्रम में 1250 रुपए के बदले अतिरिक्त 250 रुपए जोड़कर कुल 1500 रुपए खाते में आने के आसार हैं। MP सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर दिए जाने वाले शगुन का पैसा (250 रुपए) लाडली बहना योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि (1250 रुपए) में जोड़कर अगस्त में भेजा जाएगा। ऐसी स्थिति में योजना की लाभार्थी महिलाओं की लॉटरी लगेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026