---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024 से पहले BJP को एक और झटका, Jayant Sinha ने JP Nadda से की ये बड़ी मांग

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की तारीखों का ऐलान होने में अब कुछ ही समय बचा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा (BJP) को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल भाजपा नेता और झारखंड के हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा (Jayant Sinha) ने आगामी लोकसभा चुनाव से ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 2, 2024 4:27 अपराह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की तारीखों का ऐलान होने में अब कुछ ही समय बचा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा (BJP) को एक बड़ा झटका लगा है।

दरअसल भाजपा नेता और झारखंड के हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा (Jayant Sinha) ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी मांग कर दी है। आपको बता दें कि जयंत सिन्हा ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से अपील की है। आगे जानिए पूरी जानकारी।

Lok Sabha Election 2024 से पहले Jayant Sinha ने दिया झटका

हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा आने वाला लोकसभा चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की है। इस संबंध में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि वह अपना ध्यान भारत और दुनियाभर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

Jayant Sinha ने पार्टी अध्यक्ष से की अपील

जयंत सिन्हा ने एक्स पर लिखा, ‘मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष श्री जेपीनड्डा जी से अनुरोध किया है कि वे मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त कर दें ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। बेशक, मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा।‘

जयंत सिन्हा ने लिखा, ‘मुझे पिछले दस वर्षों से भारत और हज़ारीबाग़ के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। इसके अलावा मुझे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रदान किए गए कई अवसरों का आशीर्वाद मिला है। उन सभी के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता। जय हिन्द!’

Gautam Gambhir भी जता चुके हैं चुनाव न लड़ने की इच्छा

गौरतलब है कि जयंत सिन्हा से पहले दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर भी आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, ‘मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपीनड्डा जी से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय एचएम अमित शाह जी को ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। जय हिन्द!’

जानिए कौन हैं जयंत सिन्हा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जयंत सिन्हा टीएमसी नेता यशवंत सिन्हा के बेटे हैं। जयंत सिन्हा साल 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीते और पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में वित्त राज्य मंत्री का पद संभाला। इसके बाद वह 2016 से लेकर 2019 तक उड्डयन राज्य मंत्री के पद रहे। 2019 लोकसभा चुनाव में जयंत सिन्हा दूसरी बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। हालांकि, इस बार उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026