---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, 33 मौजूदा सांसदो को दिखाया बाहर का रास्ता, जानें पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए, बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवार की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने कुल 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। आपको बता दें कि भाजपा ने 33 मौजूदा सांसदों के स्थान पर नए चेहरे को शामिल किया है। वहीं पहली सूची में 95 ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 3, 2024 11:50 पूर्वाह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए, बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवार की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने कुल 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। आपको बता दें कि भाजपा ने 33 मौजूदा सांसदों के स्थान पर नए चेहरे को शामिल किया है। वहीं पहली सूची में 95 नाम है, जिनमे 34 केंद्रीय मंत्री और असम छ्त्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के दो पूर्व मुख्यमंत्री शामिल है।

असम

असम में पार्टी ने 5 नए चेहरे को मैदान में उतारा है। जबकि अन्य 6 मौजूदा सांसद है। सिलचर भाजपा ने सांसद राजदीप रॉय की जगह परिमल शुक्लाबैध्या को उम्मीदवार बनाया है। सांसद होरेन सिंह बे की स्वायत्त जिला (एसटी) सीट अमर सिंह टिसो को दी गई है।

Lok Sabha Election 2024 दिल्ली

दिल्ली में भाजपा के नामित पांच उम्मीदवारों में से चार ने मौजूदा सांसदों की जगह ली है। जिसमे दक्षिणी दिल्ली से मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी की जगह बदरपुर से विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को टिकट दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन को चांदनी चौक लोकसभा सीट से हटा दिया है, उनकी जगह यह सीट प्रवीण खंडेलवाल को दी गई है।

पश्चिमी दिल्ली सीट पर दो बार के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की जगह कमलजीत सहरावत को टिकट दिया गया है। वहीं नई दिल्ली लोकसभा सीट से मीनाक्षी लेखी की जगह दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया गया है।

Lok Sabha Election 2024
PM Modi, JP Nadda

गुजरात

Lok Sabha Election 2024 को देखते हुए बीजेपी ने गुजरात में 15 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए 5 मौजूदा सांसदों को हटा दिया है।

झारखंड

झारखंड में, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को हटाकर, हज़ारीबाग़ से भाजपा के उम्मीदवार मनीष जयसवाल को दिया गया है। भाजपा की सूची की घोषणा से एक दिन पहले सिन्हा ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव से बाहर हो रहे हैं। लोहरदगा (एसटी) में समीर ओरांव ने तीन बार के सांसद सुदर्शन भगत की जगह ली।

मध्य प्रदेश

Lok Sabha Election 2024 को लेकर बीजेपी की मध्य प्रदेश लिस्ट में सात नए चेहरे को जगह दी गई है। भरत सिंह कुशवाह ग्वालियर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर की जगह पार्टी के लिए चुनाव लड़ेंगे।

राजस्थान

गौरतलब है कि पार्टी ने राजस्थान में 15 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इस लिस्ट में 5 नए चेहरे को मौका दिया गया है। जिसमे चूरू, भरतपुर, जालोर, उदयपुर और बांसवाड़ा शामिल है।

पश्चिम बंगाल

Lok Sabha Election 2024 को लेकर पश्चिम बंगाल में अलीपुरद्वार के सांसद जॉन बारला को हटाकर मनोज तिग्गा को मैदान में उतारा गया है।

त्रिपुरा

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा पश्चिम सीट से उम्मीदवार हैं, जो वर्तमान में पार्टी सांसद प्रतिमा भौमिक के पास है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026