---Advertisement---

LPG Price: चुनावों से पहले गैस सिलेंडर के गिरे दाम, जानें ताजा रेट्स

LPG Price: लोक सभा चुनावों से पहले देश की जनता को बड़ी राहत मिली है। सरकार के द्वारा गैसे सिलेंडर के दामों को कम LPG Gas Cylinder Price Cut कर दिया गया है। गैस सिलेंडर की कीमतों में 30.50 रुपये कम किए गए हैं। लेकिन ध्यान रहे ये कटौती कॉमर्शियल गैस सिलेंडर Commercial LPG पर ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 1, 2024 12:13 अपराह्न | Updated: अप्रैल 1, 2024 3:30 अपराह्न

LPG PRICE
Follow Us
---Advertisement---

LPG Price: लोक सभा चुनावों से पहले देश की जनता को बड़ी राहत मिली है। सरकार के द्वारा गैसे सिलेंडर के दामों को कम LPG Gas Cylinder Price Cut कर दिया गया है। गैस सिलेंडर की कीमतों में 30.50 रुपये कम किए गए हैं। लेकिन ध्यान रहे ये कटौती कॉमर्शियल गैस सिलेंडर Commercial LPG पर की गई है। घरेलू गैसे सिलेंडर पर लोगों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है।

गैस सिलेंडर के दाम हुए कम LPG Gas Cylinder Price Cut

पिछले तीन महीनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे थे। लेकिन अब थोड़ी सी राहत मिली है। ये दाम अलग -अलग राज्यों में भिन्न हैं। दिल्ली में 30.50 रुपये की कटौती ,कोलकाता में 32 रुपये ,मुंबई में 31.50 रुपये और चेन्नई में 30.50 रुपये की कटौती की गई है। ये देश के चारों बड़े महानगरों के दाम हैं।

19 किलो का कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1750 से लेकर 1800 तक की कीमत के आस-पास में आता है। ऐसे में अब इनकी कीमतों से 30 रुपए कम होने से लोगों राहत मिलेगी। आपको बता दें, अभी 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर सरकार की तरफ से घरेलू सिलेंडर पर 100 रुपए कम हुए थे। तब से लेकर अभी तक घरेलू सिलेंडर पर कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर क्या होता है?

देश में तेल कंपनियों के द्वारा हर महीने 1 अप्रैल को नए दाम जारी किए जाते हैं। ऐसे में आज कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों को कम कर दिया गया है। इसका फायदा होटलों को सबसे ज्यादा होगा। कमर्शियल सिलेंडर का यूज होटल, रेस्तरां और दुकानों में किया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026