CM Mohan Yadav का किसानों को बड़ा तोहफा! 14 खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी को मिली मंजूरी, जानें सबकुछ

CM Mohan Yadav ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

CM Mohan Yadav

फाइल फोटो

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के CM Mohan Yadav ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले को राज्य के किसानों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि इससे खेती की लागत और बढ़ती महंगाई के बीच किसानों की आय में सुधार होने की उम्मीद है।

सरकार के इस कदम के बाद प्रदेशभर के किसानों में खुशी का माहौल है। माना जा रहा है कि MSP बढ़ने से धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, सोयाबीन और दालों जैसी खरीफ फसलों की खेती करने वाले लाखों किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।

CM Mohan Yadav ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा

बता दें कि CM Mohan Yadav ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को स्वीकृति दी है। इस निर्णय से अन्नदाता किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

केंद्र सरकार ने किसानों के हित संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाए हैं। मध्यप्रदेश के किसान इन सभी प्रावधानों का लाभ प्राप्त करेंगे। किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने वाले इस निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार”।

किसानों को कैसे होगा फायदा?

विशेषज्ञों के अनुसार MSP बढ़ने से किसानों को कई तरह के फायदे होंगे –

 

Exit mobile version