---Advertisement---

CM Mohan Yadav ने उज्जैन के इस मार्ग का किया लोकार्पण, आवागमन होगा अधिक सुगम एवं सुरक्षित; शहर के विकास को मिलेगी नई गति

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी बीच सीएम ने उज्जैन के कोठी रोड संकुल से देवास रोड एवं विक्रम नगर तक लगभग 2 किमी मार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 20, 2026 2:34 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में बिना रुके विकास कार्य का दौर जारी है। एमपी के मुखिया यानी चीफ मिनिस्टर मोहन यादव प्रदेश की जनता के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रहे हैं। ताकि एमपी विकसित राज्य बन सके। ऐसे में एमपी सीएम ने बीते दिन उज्जैन के लोगों को बड़ी सौगात दी। सीएम मोहन ने उज्जैन में 18 करोड़ रुपये की लागत से कोठी रोड संकुल से देवास रोड एवं विक्रम नगर तक लगभग 2 किमी मार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। एमपी सरकार के इस कदम से शहर में विकास की नई गति देखने को मिल सकती है।

सीएम मोहन यादव ने उज्जैनवासियों को दी बड़ी सौगात

उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने मार्ग का अवलोकन कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। सीएम ने कहा, ‘हरित सज्जा, पेवर पाथवे एवं समुचित जल निकासी से युक्त यह मार्ग आवागमन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाएगा तथा सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण को नई गति प्रदान करेगा।’

वहीं, सीएम मोहन यादव ने उज्जैन कई अन्य विकास कार्यों को भी संपन्न किया। सीएम मोहन ने बताया, ‘आज कार्तिक मेला मैदान, उज्जैन में 57.91 करोड़ रुपये के 7 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तथा सामूहिक विवाह सम्मेलन में 112 जोड़ों को सुखद, समृद्ध एवं सफल दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना” के अंतर्गत पिछले दो वर्षों में उज्जैन में 641 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न हुआ है, इसके लिए 3 करोड़ 52 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई है।’

मोहन यादव सरकार “जल गंगा संवर्धन अभियान” को दे रही गति

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार “जल गंगा संवर्धन अभियान” को व्यापक स्तर पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। यह एक बड़ा जन-भागीदारी वाला अभियान है, जिसका उद्देश्य पानी के स्रोतों को बचाना, बढ़ाना और साफ रखना है। एमपी सरकार इस अभियान के जरिए आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत कर रहा है।

बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस योजना के माध्यम से राज्य की नदियों, तालाबों, कुओं का पुनर्जीवन कर रही है। साथ ही जल स्रोतों की सफाई और गहरीकरण किया जा रहा है। सरकार इस योजना के जरिए वर्षा जल को संरक्षित करना और गांव–गांव में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026