सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही CM Mohan Yadav की सरकार! PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिल रही सब्सिडी; किसानों को भी फायदा

CM Mohan Yadav की सरकार राज्य के लोगों को केन्द्र की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ रही है। इसके तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है और सूबा आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहा है।

CM Mohan Yadav

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की कोशिश जारी है। इसी क्रम में सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को रफ्तार दे रही है। मध्य प्रदेश के लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए जागरुक किया जा रहा है। इसके लिए उपभोक्ताओं को भारी-भरकम सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों को भी इसका फायदा मिल रहा है। पीएम कृषक मित्र सूर्य योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के किसानों को सोलर पंप की खरीदारी पर 90 फीसदी तक की सब्सिडी मुहैया कराई जा रही है। ये सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर मध्य प्रदेश के कदम बढ़ने का प्रमाण है।

MP में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही CM Mohan Yadav की सरकार!

सूबे में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस क्रम में लोगों को सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

सीएम मोहन यादव की सरकार खुद फ्रंटफुट से मोर्चा संभालते हुए केन्द्र की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा दे रही है। इसका असर ये है कि बड़े पैमाने पर लोग इस योजना से जुड़ रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो 3 किलो वॉट का सोलर रुफटॉप पर लगवाने पर 78000 रुपए तक की सब्सिडी मिल रही है। केन्द्र द्वारा लोगों को 1 किलो वॉट रुफटॉप सोलर पैनल लेने पर 30000 रुपए और 2 किलो वॉट रुफटॉप सोलर पैनल लेने पर 60000 तक की सब्सिडी मुहैया कराई जा रही है। ये कदम मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे हैं। इसके लिए सीएम मोहन यादव की सरकार जागरुकता अभियान चला रही है।

किसानों को भी मिल रहा योजना का फायदा

देश के विभिन्न हिस्सों के साथ मध्य प्रदेश में भी पीएम कृषक मित्र योजना को गति मिल रही है। किसानों को इस योजना के अंतर्गत सोलर पंप खरीदने पर 90 फीसदी तक की सब्सिडी मुहैया कराई जा रही है। सीधे शब्दों में कहें तो किसानों का बंपर बचत हो रहा है। इसका लाभ ये है कि कृषक आसानी से सोलर पंप की मदद से फसलों की सिंचाई के लिए पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका अनुकूल असर फसल उत्पादन पर भी पड़ेगा और किसान सशक्त हो सकेंगे। यही वजह है कि सीएम मोहन यादव की सरकार बड़े पैमाने पर लोगों को इस योजना से जोड़ रही है।

Exit mobile version