---Advertisement---

5 माह के मासूम के लिए वरदान बनी ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’, CM Mohan Yadav ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, जानें सबकुछ

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 12, 2026 4:34 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल CM Mohan Yadav द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है।

5 माह के एक गंभीर रूप से बीमार मासूम बच्चे के लिए ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई। इसके जानकारी खुद Chief Minister, MP के एक्स हैंडल से साझा की गई है। गौरतलब है कि एमपी सरकार लगातार प्रदेश के नागरिकों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

5 माह के बच्चे के लिए वरदान बनी ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’

Chief Minister, MP के एक्स हैंडल से दी जानकारी के अनुसार “सनोरिया, उज्जैन में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 माह के मासूम यथार्थ सिंह राणावत को आज ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ के माध्यम से इंदौर से नारायणा अस्पताल, बेंगलुरु उपचार के लिए भेजा गया। यथार्थ का उपचार आयुष्मान निरामय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कराया जाएगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने परिवार के आंगन में मुस्कान लौटाए। प्रत्येक नागरिक का जीवन अनमोल है। हर जिंदगी को हर कीमत पर बचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं”। साथ ही CM Mohan Yadav ने बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

क्या है पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’?

पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा एक विशेष स्वास्थ्य सुविधा है, जिसके तहत गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट कर बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जाता है।

इसका उद्देश्य इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों की जान बचाना और इलाज में देरी को रोकना है। इस सेवा का लाभ विशेष रूप से उन मरीजों को मिलता है जिन्हें तत्काल सुपर स्पेशियलिटी उपचार की जरूरत होती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 13 May 2026

मई 12, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

Rain Alert 13 May 2026

मई 12, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 12, 2026

मई 12, 2026