---Advertisement---

‘प्रभु राम मुस्कुरा रहे, तो रो रही कांग्रेस..,’ गुना से अयोध्या और मथुरा का जिक्र कर विपक्ष पर बरसे CM Mohan Yadav; खूब सुनाई खरी-खोटी

CM Mohan Yadav ने आज गुना की धरती से प्रभु श्रीराम और कृष्णा का जिक्र करते हुए विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सीएम मोहन यादव ने भरी सभा में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज जब अयोध्या में सरयू किनारे प्रभु श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं, तो कांग्रेस रो रही है कि राम तो हमारे भी हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 25, 2025 6:36 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम हो और जुबानी जंग न छिड़े तो कुछ अलग प्रतीत होता है। इसी क्रम में आज मध्य प्रदेश के गुना में आयोजित ‘पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना आभार सभा’ में सूबे के सीएम मोहन यादव जमकर बरसे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के मंच से विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोला है। CM Mohan Yadav ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा है कि अयोध्या में सरयू किनारे प्रभु श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं, तो कांग्रेस रो रही है कि राम तो हमारे भी हैं। मुख्यमंत्री ने मथुरा का जिक्र कर कांग्रेस को बड़ा संदेश देते हुए कटाक्ष किया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

अयोध्या और मथुरा का जिक्र कर कांग्रेस पर बरसे CM Mohan Yadav

करोड़ी की लागत से बनने वाले 604 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। गुना के चाचौड़ा विधानसभा के बीनागंज में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए सीएम मोहन यादव कांग्रेस पर बरसे हैं। मुख्यमंत्री ने जुबानी हमला बोलते हुए कहा है कि “इतने वर्षों पश्चात आज जब अयोध्या में सरयू किनारे प्रभु श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं, तो कांग्रेस रो रही है कि राम तो हमारे भी हैं। हम कहते हैं कोई बात नहीं कांग्रेसियों, अब गोपाल कृष्ण मथुरा बुला रहे हैं, वहां आ जाओ।” CM Mohan Yadav की ये बातें अयोध्या के बाद मथुरा में कृष्ण मंदिर बनने की ओर इशारा कर रही हैं जिसको लेकर तमाम घमासान का दौर देखा जा चुका है।

गुना की धरती से विपक्षी दल कांग्रेस को खूब सुनाई खरी-खोटी

विकास के मोर्चे पर सूबे को पीछे ढ़केलने और फिर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाकर CM Mohan Yadav विपक्षी दल कांग्रेस पर बरसे हैं। गुना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारे मेहनतकश किसान सूरज से आंखें मिलाकर पसीना पानी की तरह बहाना तो जानते हैं, लेकिन पानी के अभाव में इनकी पीढ़ियाँ बर्बाद हुईं। ये पाप कांग्रेस के माथे है।”

सिंचाई के मोर्चे पर विपक्षी दल को घेरते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादन ने कहा कि “20 साल पहले कांग्रेस के शासन में सिंचाई का रकबा 7 लाख हेक्टेयर का था। आज भाजपा सरकार में प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर हो गया है।” इससे इतर भी ढ़ेर सारी बातें सीएम मोहन यादव ने कही हैं और विपक्षी दल कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

cm mohan yadav slams congress from guna mp says today Lord Ram is smiling in ayodhya and Congress is crying

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मार्च 4, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026

Punjab News

मार्च 4, 2026

Rashifal 5 March 2026

मार्च 4, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026