---Advertisement---

Shivraj Government की ‘लाडली बहन योजना’ पर कांग्रेस का आरोप- नकल में अक्ल नहीं लगाई

एमपी कांग्रेस ने राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा पर कांग्रेस की योजनाओं को नकल करने का आरोप लगाया है। बाला बच्चन ने इंदौर में मीडिया से बाद करते हुए कहा कि ‘हिमाचल प्रदेश सरकार की नारी सम्मान योजना की नकल करते हुए मध्यप्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना शुरू कर रही है। लेकिन नकल में अक्ल नहीं लगाई गई।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 24, 2023 12:25 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shivraj Government: एमपी कांग्रेस ने राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा पर कांग्रेस की योजनाओं को नकल करने का आरोप लगाMP Politicsया है। कमलनाथ सरकार में गृहमंत्री बाला बच्चन ने वृहस्पतिवार को दावा किया गया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने चुनावी साल में पेश की गई ‘लाड़ली बहना योजना’ कांग्रेस की हिमाचल सरकार की ‘नारी सम्मान योजना’ की नकल है। जिसकी पिछले साल हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने घोषणा की थी। जिसमें राज्य की महिलाओं को हर महीने 1500 रूपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने इंदौर-भोपाल में कमिश्नर व्यवस्था लागू करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब इन शहरों के अपराधों में और बढ़ोत्तरी हो गई है।

बच्चन बोले ‘नकल में अक्ल नहीं लगाई’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चन ने इंदौर में मीडिया से बाद करते हुए कहा कि ‘हिमाचल प्रदेश सरकार की नारी सम्मान योजना की नकल करते हुए मध्यप्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना शुरू कर रही है। लेकिन नकल में अक्ल नहीं लगाई गई और मध्य प्रदेश में इस योजना की पात्रता के लिए महिला लाभार्थियों पर कई जटिल शर्तें थोप दी गईं हैं।’ बाला बच्चन ने इसके साथ-साथ एमपी की शिवराज सरकार को राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी निशाने पर लिया। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एमपी में कमिश्नरी प्रणाली को लागू करने का कोई लाभ न होकर अपराधों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। राज्य के प्रमुख शहर भोपाल-इंदौर इस बात के उदाहरण हैं कि इन दोंनों शहरों में अपराध बढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: MP Politics: इस कार्यक्रम के जरिए लोगों तक पहुंचेगी Shivraj सरकार, मंत्रियों को अपने क्षेत्र

कमलनाथ भी कर चुके हैं वादा

बता दें इस साल के अंत में होने वाले एमपी विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी राज्य की जनता से वादा किया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की तरह ही कांग्रेस की सत्ता वापस लौटने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने सरकारी खजाने से 1500 रुपए आर्थिक मदद देंगे। है। हिमाचल सरकार ने राज्य की 18-59 साल की महिलाओं को 1500 रुपए देने का वादा किया है। बता दें भाजपा सरकार के अधिकारियों ने बताया कि लाड़ली बहना योजना के तहत एमपी की प्रत्येक पात्र महिला लाभार्थी के खाते में  सीधे रुपए आएंगे। राज्य सरकार की ओर से 10 जून 2023 से 1000 हजार रुपए जमा किए जाने का सिलसिला शुरू होने वाला है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi की सजा पर भड़की कांग्रेस, Renuka Chowdhury बोली- ‘मैं भी करूंगी मानहानि का केस’

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Arvind Kejriwal

फ़रवरी 27, 2026

AI Summit 2026

फ़रवरी 26, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 25, 2026

Nitesh Rane

फ़रवरी 25, 2026

Keralam

फ़रवरी 24, 2026