---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में पंडित से 13 लाख की ठगी, आश्रम बनाने के नाम ऐंठी रकम, पीड़ित ने जादू टोने का लगाया आरोप

MP News: मध्य प्रदेश में ठगी का एक अजीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जादू टोने के जरिए ठगी की गई है। मामले में 13 लाख रुपयों की ठगी हुई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 24, 2023 4:15 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में ठगी का एक अजीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जादू टोने के जरिए ठगी को अंजाम दिया गया है। इस बात का खुलासा पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत से हुआ है। मामले में आश्रम बनाने के नाम पर ठगी हुई है। पीड़ित पेश से एक पंडित है, जिससे ठगों ने 13 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

परिचितों ने दिया ठगी को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का नाम सवाईराम है, जो पूजा पाठ और पंडिताई का काम करता है। सवाईराम वैसे तो राजस्थान बीकानेर का रहने वाला है, लेकिन पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश आसोप में रहा रहा था। आरोप है कि उसके दो परिचितों ने ही इस ठगी को अंजाम दिया है।

आश्रम बनाने के नाम ऐंठी रकम

पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के मुताबिक, मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रवेश और रेखा पिछले 10 साल से सवाईराम (पंडित) के संपर्क में थे। दो महीने पहले प्रवेश ने सवाईराम से मध्य प्रदेश में उसके लिए एक मंदिर और आश्रम बनाने की बात कही। जिसके लिए प्रवेश ने सवाईराम की मुलाकात रेखा से करवाई।

इस मुलाकात में तय हुआ ही दोनों (प्रवेश और रेखा) सवाईराम के लिए एक आश्रम का निर्माण करेंगे। इसके बाद सवाईराम ने पहले प्रवेश को डेढ़ लाख, फिर रेखा को पांच लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद दोनों के साथ कुछ और लेनदेन भी हुए। अब तक कुल 13 लाख 23 हजार रुपये सवाईराम ने दोनों को दे दिए थे।

पुलिस ने दर्ज की FIR

पैसे देने के कुछ महीनों बाद जब आश्रम का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो सवाईराम MP पहुंचा और दोनों से पूछताछ की। इस दौरान दोनों निर्माण पर असहमति जताने लगे। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों ने इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 25, 2026

कल का मौसम 24 Feb 2026

फ़रवरी 23, 2026

कल का मौसम 21 Feb 2026

फ़रवरी 20, 2026

Rewa Viral Video

फ़रवरी 20, 2026

Rain Alert 20 Feb 2026

फ़रवरी 19, 2026