---Advertisement---

Holi 2023 in MP: CM Shivraj ने गाए फाग के गीत, काव्यात्मक अंदाज में दी बधाई

Holi 2023 in MP: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने काव्यात्मक अंदाज में प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाए और बधाई दी है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 8, 2023 1:16 अपराह्न

Holi 2023 in MP
Follow Us
---Advertisement---

Holi 2023 in MP: देशभर में आज यानि बुधवार को रंगोत्सव की धूम है। लोग अपनों के बीच रंगों के त्योहार होली मना रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में भी होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश में कई जगहों पर होली मिलन समारोह और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन (Holi 2023 in MP) किया रहा है।

सीएम आवास पर होली मिलन समारोह

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी सीएम आवास पर होली का त्योहार मनाया जा रहा है। सीएम आवास परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान जनप्रतिनिधि, अधिकारियों और नागरिकों से मिलकर होली मना रहे हैं। मध्य प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सीएम आवास में होली मिलन समारोह में पहुंचे हैं। सीएम आवास पर हो रहे होली मिलन समारोह (Holi 2023 in MP) में सीएम चौहान ने फाग के गीत गाए।

ये भी पढ़ेंः Holi 2023: राष्ट्रपति और PM मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, चारों तरफ होली की धूम

CM Shivraj ने इस अंदाज में दी बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को काव्यात्मक अंदाज में होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि खुशियों का गुलाल उड़े, स्नेह की वर्षा हो। हर हृदय में सद्भाव का भाव गुंजित हो। सौहार्द के आकाश में बांसुरी की मीठी धुन हो। रंगों को भी प्रेम के रंग में रंग दें, ऐसी होली हो। होली की हार्दिक बधाई। यह पर्व आपके जीवन में सुख,समृद्धि, आनंद के नए रंग घोले, यही कामना करता हूं।

ये भी पढ़ेंः Holi 2023 in Delhi: देश के लिए ध्यान पर बैठे CM Kejriwal, होली की दी बधाई

कमलनाथ ने दी बधाई (Holi 2023 in MP)

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर प्रदेश वासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा कि सभी प्रदेशवासियों को रंगो के त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं। होली के रंगों में डूब कर आप सब भेदभाव भूल जाएं और समस्त मानवता के बीच प्रेम का संचार हो।

पुलिस भी एक्टिव

मध्य प्रदेश की राजनीति भोपाल में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार पुलिस भी पूरा एक्टिव नजर आ रही है। पुलिस असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। साथ ही संवेदनशील स्थानों का चयन कर उसपर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026