Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। एमपी सरकार किसानों के साथ प्रदेश के सभी वर्गों पर बराबरी के साथ ध्यान दे रही है। डबल इंजन की सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान सूबे के कई क्षेत्रों पर फोकस किया है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार कृषि के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और निवेश जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है। ऐसे में विकसित राज्य के लक्ष्य में निवेश को बढ़ाने पर एमपी सरकार का खास फोकस रहा है। यही वजह है कि सरकार कारोबारियों के साथ अहम बैठक करने जा रही है।
CM Mohan Yadav उद्योगपतियों के साथ करेंगे अहम संवाद
बीजेपी सरकार प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में शनिवार को मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव “इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” के आयोजन में जयपुर में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम मोहन उद्योगपतियों के साथ निवेश संभावनाओं पर अहम मंथन करेंगे। एमपी सरकार “मध्य प्रदेश” को निवेश का नया गंतव्य बनाने की दिशा में बेहद गंभीरत के साथ कार्य कर रही है। ऐसे में इस आयोजन के दौरान निवेश के नए अवसरों को तलाशा जाएगा। साथ ही उद्योगपतियों के साथ प्रदेश के विकास में प्रगतिशील औद्योगित नीतियों पर गंभीर मंथन किया जाएगा।
निवेश का नया गंतव्य “मध्यप्रदेश”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में
“इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” का आयोजनउद्योगपतियों के साथ निवेश संभावनाओं पर होगा मंथन
📍जयपुर
🗓️21 मार्च 2026@DrMohanYadav51 @Industryminist1… pic.twitter.com/TBo1Ko673P— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 21, 2026
मोहन यादव सरकार इन सेक्टर्स पर करेगी खास फोकस
राजस्थान के जयपुर में आयोजित “इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” समारोह के दौरान एमपी की मोहन यादव सरकार कई सेक्टर्स पर फोकस करेगी। इसमें कृषि के साथ पर्यटन, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और गारमेंट्स, नवकरणीय ऊर्जा, डेयरी और फूड प्रोसेसिंग जैसे सेक्टर्स शामिल हैं।मध्यप्रदेश अपनी नीतिगत स्पष्टता, त्वरित निर्णय क्षमता और मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर के बलबूते निवेश का बेहतरीन गंतव्य बन चुका है।
बीते दिनों सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में तैराकी प्रेमियों को बड़ी सौगात दी। सीएम ने उज्जैन में 8.30 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पुनर्निर्मित तरणताल (स्विमिंग पूल) का लोकार्पण किया। शहरवासियों एवं तैराक प्रेमियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस तरणताल का आगामी 7 दिनों तक नि:शुल्क लाभ प्राप्त होगा। शुभारंभ अवसर पर आयोजित तैराकी स्पर्धा के विजेता बालक-बालिका वर्ग की टीम को 51-51 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा भी की।
