CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के सीएम ने भारत में सर्वाधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा का कीर्तिमान स्थापित करने पर उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि पीएम मोदी की अगुवााई में देश तेजी से विकास कर रहा है। मेक इन इंडिया से लेकर दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनाने तक भारत में तेजी से विकास हो रही है। इसके अलावा पीएम मोदी की अगुवाई में अर्थव्यवस्था को नई उड़ान तो मिली है, साथ ही विदेश नीति में एक अलग तरह का बदलाव देखने को मिला है। जिसके देखते हुए मध्य प्रदेश के सीएम ने बधाई दी है।
CM Mohan Yadav ने पीएम मोदी को दी बधाई
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मिडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज भारत में सर्वाधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है। अपार जन-समर्थन की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन! ‘विकसित भारत’ के ध्येय के साथ गरीब कल्याण से लेकर वैश्विक मंच पर हर क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज भारत में सर्वाधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है। अपार जन-समर्थन की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन!
‘विकसित भारत’ के ध्येय के साथ गरीब कल्याण से लेकर वैश्विक…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 22, 2026
आपके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। मां भगवती आपको ऊर्जावान बनाए रखें, आपके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति, समृद्धि और वैभव के पथ पर अग्रसर रहे। अनंत मंगलकामनाएं।
विश्व जल दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि जल है तो कल है, जल ही जीवन है। विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जल प्रकृति का अमूल्य उपहार और समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है। हमें एक-एक बूंद जल के महत्व को समझते हुए इसे बचाना है।
आइए, हम संकल्प लें कि जल संरक्षण के प्रयासों में सदैव सहभागी बनेंगे। गौरतलब है कि सीएम मोहन यादव की अगुवाई में तेजी से विकास की और अग्रसर है।





