Mohan Yadav: मध्य प्रदेश तेज गति से विकास की तरफ बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में चौतरफा प्रगति का सिलसिला जारी है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर उन्नति की ओर चल रही है। ऐसे में एमपी सरकार ने अहम जानकारी साझा की है। एमपी में रेल नेटवर्क का काफी तेजी से विस्तार हुआ है। मध्य प्रदेश बेहतर कनेक्टिविटी, बेहतर यातायात और आर्थिक मजबूती का आधार बन रहा है। ऐसे में रेलवे ट्रैक की लंबाई बढ़कर 5200 किलोमीटर हो गई है। देश के कुल रेल नेटवर्क का 7.6 फीसदी हिस्सा एमपी में है। ऐसे में अब एमपी में रेल यात्रियों को शानदार सुविधा मिल रही है।
मोहन यादव सरकार ने रेल नेटवर्क को किया बेहतर
प्रदेश में रेल नेटवर्क को बेहतर किया जा रहा है। ऐसे में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 6 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसमें कटनी दक्षिण, नर्मदापुरम, ओरछा, सिवनी, शाजापुर और श्रीधाम रेलवे स्टेशन शामिल है। वहीं, 74 स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के लिए आवंटित रेलवे बजट में 24 गुना वृद्धि हुई है। ऐसे में कुल 15188 करोड़ रुपये आवंटन हुआ है। साथ ही एमपी में सभी रेलवे लाइनों का 100 फीसदी बिजलीकरण हो गया है। एमपी में यात्रियों की सुविधाओं के लिए 3163 करोड़ रुपये का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ है।
रेल सेवाओं के विस्तार से प्रगति को नई दिशा🚆
मध्यप्रदेश में रेल नेटवर्क का तेज़ी से विस्तार बेहतर कनेक्टिविटी, बेहतर यातायात और आर्थिक मजबूती का आधार बन रहा है।
➡️रेलवे ट्रैक की लंबाई बढ़कर हुई 5,200 किमी@DrMohanYadav51 @RailMinIndia #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/2wOWQzmwMj
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 2, 2026
मोहन यादव सरकार यात्रियों को दे रही शानदार सुविधाएं
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों को आधुनिक किया जा रहा है। ऐसे में एमपी के कई स्टेशनों में बेहतर वेटिंग एरिया, डिजिटल सुविधाएं, साफ-सफाई और सुरक्षा में सुधार किया जा रहा है। साथ ही रेलवे की माल परिवहन में बढ़ोतरी हो रही है। इससे उद्योगों को फायदा हो रहा है। प्रदेश में लॉजिस्टिक्स सस्ता और तेज हो रहा है।
इन सबका प्रभाव प्रदेश के विकास पर देखने को मिल रहा है। व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है। पर्यटन (खासकर धार्मिक और ऐतिहासिक जगहों) में वृद्धि हो रही है। राज्य के रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है। मध्य प्रदेश में नई रेल लाइनों का निर्माण और डबल लाइन और इलेक्ट्रिफिकेशन की सुविधा से यात्रियों के शानदार सफर का अनुभव मिल रहा है।
