CM Mohan Yadav ने दी आयुष्मान भारत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, PM Modi का आभार जताते हुए बोले- ‘अंत्योदय के संकल्प को सिद्ध…’

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीरवार को सभी प्रदेशवासियों को आयुष्मान भारत दिवस की हार्दिक बधाई दी। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच बनकर उभरा है।

Mohan Yadav

Photo Credit: Google

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। प्रदेश के सीएम मोहन यादव राज्य के किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रही है। ऐसे में वीरवार को सीएम मोहन यादव ने आयुष्मान भारत दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। इस संबंध में प्रदेश के मुखिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर जानकारी साझा की है।

सीएम मोहन यादव ने आयुष्मान भारत दिवस की बधाई दी

एक्स पोस्ट पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘आयुष्मान भारत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच बनकर उभरा है। अंत्योदय के संकल्प को सिद्ध करने वाली इस योजना के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का सहृदय आभार!’

गौरतलब है कि आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना देश की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और कमजोर परिवारों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराना है। मध्य प्रदेश में भी यह योजना बड़े पैमाने पर लागू है। इस सरकारी स्कीम में हर पात्र परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रति वर्ष दिया जाता है। सरकारी और कई निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज मिलता है। इस योजना में लगभग सभी गंभीर बीमारियां कवर होती हैं।

सीएम मोहन यादव आयुष्मान भारत योजना को दे रहे हैं बढ़ावा

आपकी जानकारी में वृद्धि करने के लिए बता दें कि इस स्कीम की पात्रता मुख्य रूप से सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना के आधार पर तय होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे घर वाले, मजदूर और दैनिक वेतनभोगी और भूमिहीन परिवार इसका लाभ उठा सकते हैं। जबकि शहरी एरिया में रिक्शा चालक, घरेलू कामगार छोटे काम करने वाले, जैसे सफाई कर्मी, दुकानदार कर्मचारी भी इसके लाभार्थी बन सकते हैं।

इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। इसके लिए आपके पास कई विकल्प हैं। अपने सबसे नजदीकी सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा। आधार कार्ड और राशन कार्ड दिखाना होगा। फिर पात्रता जांच के बाद कार्ड बन जाता है। कई जगह ऑनलाइन भी आवेदन संभव है। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने इस योजना को काफी प्राथमिकता के साथ लागू किया है। इससे प्रदेश के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिल चुका है। एमपी सरकार ने इस स्कीम को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके।

Exit mobile version