---Advertisement---

Mohan Yadav: देश में महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल बना मध्य प्रदेश, बेटियों की सुरक्षा के लिए MP सरकार ने उठाए ढेरों कदम

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक खास मुकाम हासिल किया है। मध्य प्रदेश बेटियों की सुरक्षा के लिए एक बेहतरीन उदाहरण बनकर उभर रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 28, 2026 4:23 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: विकसित मध्य प्रदेश बनाने की दिशा में महिलाओं की भागीदारी अभूतपूर्व है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश मोहन यादव पूर्ण ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एमपी सरकार ने विकसित मध्य प्रदेश के लक्ष्य को हासिल करने के लिए महिलाओं की भागीदारी को अहम माना है।

एमपी सरकार के कई साहसिक कार्यों की बदौलत ही मध्य प्रदेश देश में महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल बनकर उभरा है। प्रदेश में महिला कल्याण की सर्वाधिक योजनाएं संचालित हैं, जो बेटी के जन्म से लेकर उसके जीवन के हर चरण तक समग्र सुरक्षा प्रदान करती हैं।

मोहन यादव सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए ये कदम

बीजेपी सरकार का लक्ष्य है कि मध्य प्रदेश की महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा मिले। इसके लिए सीएम मोहन यादव ने कई कड़े कदम उठाए हैं। एमपी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर थाने में महिला हेल्प डेस्क, डायल 112 पर तुरंत प्रतिक्रिया, संवेदनशील इलाकों में पिंक पेट्रोलिंग, जिसमें महिला पुलिस कर्मी शामिल, स्कूल-कॉलेज के आसपास नियमित पुलिस निगरानी जैसे कदम उठाए हैं।

इसके अलावा, सीएम मोहन की अगुवाई में एमपी सरकार ने पोक्सो एक्ट के तहत मामलों में तेज सुनवाई और कड़ी सजा पर जोर दिया है। कई जिलों में फास्ट-ट्रैक कोर्ट और अपराधियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर और गिरफ्तारी की व्यवस्था की गई है। एमपी सरकार ने प्रदेश में बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए एमपी ई-कॉप ऐप के जरिए शिकायत और ट्रैकिंग सिस्टम को तैयार किया है। साथ ही सीसीटीवी नेटवर्क और स्मार्ट सर्विलांस के माध्यम से इमरजेंसी में लोकेशन शेयरिंग जैसी सुविधाएं भी स्टार्ट की गई है।

मोहन यादव सरकार इन योजनाओं से महिलाओं को बना रही सशक्त

वहीं, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से मजबूत बनाने के लिए भी कई योजनाएं और पहलें लागू की हैं। इनका असर गांव से लेकर शहर तक देखने को मिल रहा है। एमपी सरकार ने बेटियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की है। सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के जरिए बेटियों की पढ़ाई और शादी के लिए आर्थिक मदद की है। साथ ही गांव की बेटी योजना के जरिए ग्रामीण बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन दिया है।

इसके अलावा, बीजेपी सरकार ने जननी सुरक्षा योजना को भी तेजी से बढ़ावा दिया है। इस स्कीम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रसव और आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काफी मददगार साबित हो रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

अगस्त 2, 2026

PM Modi

अगस्त 2, 2026

Punjab News

अगस्त 2, 2026

Rashifal 2 August 2026

अगस्त 1, 2026

Rain Alert 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026

कल का मौसम 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026