---Advertisement---

‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ पर CM Mohan Yadav ने जागरूकता और सतर्कता को बताया जरूरी, MP सीएम ने लोगों से की संकल्प लेने की अपील; पढ़ें डिटेल

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने 'राष्ट्रीय डेंगू दिवस' पर डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता और सतर्कता को जरूरी बताया। साथ ही प्रदेशवासियों से संकल्प लेते हुए अपील भी की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 16, 2026 12:57 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: देशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने भी लू और गर्मी के कहर से बचाने के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जल संरक्षण के लिए उचित कदम उठाने के दिशा-निर्देश भी जारी किए। ऐसे में शनिवार को ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ के अवसर पर सीएम मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से विशेष अपील की। साथ ही लोगों से एक खास संकल्प लेते हुए अपने आसपास साफ-सफाई रखने का अनुरोध किया। सीएम ने बताया कि डेंगू के प्रति जागरूकता और सतर्कता बहुत जरूरी है।

सीएम मोहन यादव ने डेंगू से बचाव के लिए दिए निर्देश

बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर और मध्य प्रदेश के चीफ मिनिस्टर मोहन यादव ने कहा, ‘डेंगू से बचाव के लिए स्वच्छता, जागरूकता और सतर्कता बहुत जरूरी है। आइए, ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ पर हम सभी संकल्प लें कि अपने आसपास पानी जमा नहीं होने देंगे और जन-जन को डेंगू के प्रति जागरूक करेंगे। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है।’

मालूम हो कि मध्य प्रदेश सरकार ने डेंगू रोकथाम के लिए कई स्तरों पर अभियान और स्वास्थ्य उपाय लागू किए हैं। एमपी की मोहन सरकार ने लार्वा नियंत्रण अभियान चलाया है, इस दौरान घरों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी जमा न होने देने के लिए नियमित जांच अभियान चलाए जाते हैं। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा फॉगिंग, एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव और साफ-सफाई अभियान चलाए जाते हैं। साथ ही कई जन-जागरुकता कार्यक्रम चलाए गए। इसमें लोगों को कूलर, टायर, गमले और पानी की टंकियों में पानी जमा न होने देने की सलाह दी जाती है। स्कूलों और गांवों में जागरूकता रैलियां और पोस्टर अभियान भी चलाए जाते हैं।

मोहन यादव सरकार डेंगू की रोकथाम के लिए उठा रही है कई कदम

गौरतलब है कि एमपी की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश में डेंगू की रोकथाम के लिए मुफ्त जांच और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की है। बीजेपी की अगुवाई वाली डबल इंजन की सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में डेंगू जांच की सुविधा उपलब्ध कराई है। मरीजों के लिए प्लेटलेट मॉनिटरिंग और आवश्यक इलाज की व्यवस्था की जाती है।

मोहन सरकार ने प्रदेश में जिला स्तर पर सर्विलांस टीमें बनाई हैं, जो डेंगू के मामलों की निगरानी करती हैं और प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत कार्रवाई करती हैं। साथ ही नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल के दिशा-निर्देशों के अनुसार मच्छर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम लागू किए जाते हैं। वहीं, सरकार ने शिकायत और सहायता व्यवस्था भी बनाई है। ऐसे में कोई भी नागरिक सफाई या स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें पर दर्ज कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जुलाई 4, 2026

Punjab News

जुलाई 4, 2026

Punjab News

जुलाई 4, 2026

कल का मौसम 5 July 2026

जुलाई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 4, 2026