Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने बीते 2 सालों के दौरान कई जनकल्याणकारी कार्यों को जमीनी धरातल पर उतारा है। एमपी के चीफ मिनिस्टर मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकसित मध्य प्रदेश के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। ऐसे में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली एमपी सरकार राज्य के गरीब परिवारों को बड़ी राहत प्रदान कर रही है। जी हां, एमपी सरकार ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)’ के माध्यम से गरीब लोगों को अपने घर का सपना साकार करने में सहायता कर रही है।
सीएम मोहन यादव की अगुवाई में तेजी से चल रही है ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)’
‘प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)’ एमपी के गरीब परिवारों के लिए वरदान की तरह साबित हो रहा है। इस योजना के जरिए आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को पक्का घर, सुरक्षित भविष्य की सौगात मिल रही है। एमपी सरकार ने बताया है कि इस योजना का लाभ लोगों को देने के मामले में एमपी देश का अग्रणी राज्य है। अब तक 10 लाख से अधिक पक्के आवास स्वीकृत हो चुके हैं। साथ ही 9 लाख से ज्यादा पक्के घर लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं। ऐसे में 98.04 फीसदी के साथ एमपी इस योजना में अव्वल है। एमपी सरकार इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व प्रदान कर रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)…
हर परिवार का सपना हो रहा साकार,
पक्का घर, सुरक्षित भविष्य।#ViksitMadhyaPradesh#PMAYUrban#PradhanMantriAwasYojana pic.twitter.com/hGi6cul05p— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 19, 2026
मोहन यादव सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दे रही लाभ
गौरतलब है कि ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)’ के तहत मध्य प्रदेश में शहरी गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को पक्का घर उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य ‘सबके लिए आवास’ उपलब्ध कराना है। मोहन यादव सरकार प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और पात्र मध्यम आय वर्ग को लाभ दे रही है। घर निर्माण, खरीद या पुराने मकान के सुधार पर सहायता प्रदान कर रही है। महिलाओं के नाम या सह-स्वामित्व को प्राथमिकता दी जा रही है।
कई शहरों में बहुमंजिला आवास परियोजनाएं विकसित की गई हैं। इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आर्थिक सहायता देती हैं। ऐसे में डबल इंजन की सरकार बिना रुके, बिना थके विकसित एमपी की दिशा में अपने कदम बढ़ा रही है। साथ ही भाजपा सरकार ने साफ कर दिया है कि वह राज्य के उद्योगपतियों के साथ गरीबों के कल्याण के लिए भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
