---Advertisement---

MP के चुनावी मैदान में गरजे PM मोदी, बोले- ‘तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में शीर्ष स्थान पर होगी’

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं। इसको लेकर सत्तारुढ़ दल बीजेपी की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा एक बार फिर से मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी कर अपना प्रभुत्व कायम रखना चाहती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 8, 2023 1:30 अपराह्न

MP Assembly Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं। इसको लेकर सत्तारुढ़ दल बीजेपी की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा एक बार फिर से मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी कर अपना प्रभुत्व कायम रखना चाहती है। इसी कड़ी में आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दामोह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि “मैं अपने तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में शीर्ष स्थान पर ले जाऊंगा।” पीएम मोदी ने ये भी कहा कि भारत 2014 के बाद से यूके को पिछे छोड़ दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। इसके अलावा पीएम ने अपनी सरकार के कामों का उल्लेख करते हुए जी20 के सफल आयोजन व चन्द्रयान-3 के सफलता का भी जिक्र किया।

दुनिया में शीर्ष स्थान पर होगी भारत की अर्थव्यवस्था

पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के दामोह विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। उन्होंने दामोह की धरती से जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ी बात कह दी है। पीएम मोदी ने कहा कि “मैं अपने तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में शीर्ष स्थान पर ले जाऊंगा।” पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की चर्चा दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हो रही है। इसके अलावा उन्होंने चन्द्रयान-3 का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत धरती से लेकर अंतरिक्ष तक में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। वहीं पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ी हर दिन नए-ने कीर्तिमान रच रहे हैं।

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के दामोह की धरती से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पीएम ने कहा कि “लोगों को कांग्रेस से सतर्क रहने की जरुरत है। ये वो पार्टी ने जिसने गरीबों के हिस्से का पैसा लूटा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार में भी लिप्त रही है और सत्ता के लिए इन्होंने समाज को बाटने का काम किया है।”

पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वो रिमोट से कन्ट्रोल होने वाले अध्यक्ष हैं। पीएम ने कहा कि आपके (जनता) आशीर्वाद से मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी। इसके अलावा उन्होंने स्पष्ट किया कि “भाजपा सरकार देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हमारा लक्ष्य वोट हासिल करने की बजाय देश के नागरिकों को सबल बनाना है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 August 2026

अगस्त 13, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 13, 2026

RSS

अगस्त 13, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026