Mohan Yadav: भोपाल, इंदौर के साथ रीवा, उज्जैन जैसे शहरी इलाके ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों की चकाचौंध भी बढ़ी है। इसका परिणाम ये है कि भारी संख्या में पर्यटक मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों की ओर भी कूच कर रहे हैं। एमपी के सुदूर इलाकों में बसे गांवों में प्रकृति के साथ परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
सीएम मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश का पर्यटन विभाग ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदल रहा है। भारी संख्या में पर्यटक अब जनजाति ग्राम की सुंदरता और परंपरा देखने आ रहे हैं। मोहन यादव सरकार की पहल का असर है कि गांव आज ग्रामीण पर्यटन के उभरते केन्द्र बन रहे हैं।
ग्रामीण पर्यटन को भी रफ्तार दे रही Mohan Yadav सरकार!
सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार राज्य में ग्रामीण पर्यटन को भी रफ्तार दे रही है।
इस क्रम में शासन स्तर से जनजाति गांवों की तस्वीर बदली जा रही है। यहां गांवों में प्रकृति के साथ परंपरा और संस्कृति देखने को मिलती है। जनजाति ग्राम अपनी अनूठी शैली और आतिथ्य से पर्यटकों का मन मोह रहे हैं। ये गांव ग्रामीण पर्यटन के उभरते केन्द्र बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश में ग्राम पर्यटन को मिली नई पहचान
👉उत्कृष्ट पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहे जनजातीय ग्राम @DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh @minculturemp @tourismdeptmp @MPTourism @WelfareTribal #MadhyaPradesh #JansamparkMP pic.twitter.com/qgYJu27PGc
— Jansampark MP (@JansamparkMP) March 23, 2026
मोहन यादव सरकार द्वारा 14 चयनित गांवों में 86 होम-स्टे विकसीत किए जा रहे हैं। यहां अतिथियों को ठहरने के साथ पुरातन संस्कृति की अनुभूति भी मिलेगी। सरकार परंपरा, प्रगति और पर्यटन के सुंदर संगम को दुनिया से रुबरु करा रही है।
आत्मनिर्भरता के साथ रोजगार के नए अवसरों का सृजन!
मध्य प्रदेश सरकार की पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन हो रहा है। इसके साथ ही लोगों में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है। ग्रामीण इलाकों के लोग पर्यटन को मिल रही रफ्तार का सीधा लाभ उठा रहे हैं। पर्यटकों के आने से जनजाति ग्रामों में संभावनाओं के द्वार खुले हैं।
लोग पर्यटकों के लिए ठहरने, खाने-पीने, परिवहन अन्य कई सुविधाओं का इंतजाम कर अपनी मूल जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। इसके अलावा लोग पर्यटन की मदद से सशक्त होकर मध्य प्रदेश के विकास में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं।






