---Advertisement---

MP News: ड्राइवर की औकात पूछने वाले ‘कलेक्टर साहब’ पर सख्त हुए CM मोहन यादव, फरमान जारी कर कही बड़ी बात

MP News: देश के विभिन्न हिस्सों में बीते दो दिनों तक हिट-एंड-रन कानून को लेकर ड्राइवरों का व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला। इसमें यूपी, बिहार के साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान के कई हिस्से शामिल रहे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 3, 2024 3:08 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: देश के विभिन्न हिस्सों में बीते दो दिनों तक हिट-एंड-रन कानून को लेकर ड्राइवरों का व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला। इसमें यूपी, बिहार के साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान के कई हिस्से शामिल रहे। हालाकि केन्द्र सरकार के हस्तक्षेप और राज्य से लेकर जनपद स्तर तक के अधिकारियों की सूझ-बूझ से मामले को शांत करा लिया गया है। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी ड्राइवरों से बात कर शासन की बात उन तक पहुंचाई और उनसे हड़ताल छोड़ काम पर वापस जाने की अपील की। इसी बीच मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में अधिकारियों व ड्राइवर संघ के बीच चल रही बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें शाजापुर के कलेक्टर किशोर कन्याल एक ड्राइवर से उसकी औकात पूछते नजर आए। इस वायरल वीडियो का संज्ञान अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया है और उन्होंने सख्ती अपनाते हुए फरमान जारी किया है। सीएम मोहन यादव ने इस मामले में कड़ा निर्णय लेते हुए आईएस किशोर कन्याल को उनके पद से मुक्त कर दिया है और साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अधिकारियों द्वारा किया गया इस तरह का व्यवहार कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे से अगर कोई अधिकारी ऐसा करते पाए गए तो उन्हें फिल्ड में रहने का कोई अधिकार नहीं होगा।

CM मोहन यादव का सख्त रुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर जिले के कलेक्टर द्वारा ड्राइवर के साथ किए गए व्यवहार को लेकर उन्हें हटाने का फैसला लिया है। सीएम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश की आम जनता के साथ अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश जारी कर ये भी कहा कि ‘अधिकारियों को गरीबों के काम और भाव दोनों का सम्मान करना चाहिए।’

कलेक्टर साहब ने लगाई थी फटकार

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कलेक्टर किशोर कन्याल ने बीते दिन ड्राइवर संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान एक सामान्य ड्राइवर को जमकर फटकार लगा दी थी। ड्राइवर द्वारा अपना पक्ष रखे जाने पर उन्होंने कहा था कि “औकात क्या है तुम्हारी?” इस पूरे प्रसंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद से लोग अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे थे।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1742468070923289003

हालाकि इस प्रकरण में कलेक्टर किशोर कन्याल की ओर से सफाई पेश करते हुए कहा गया कि ये शब्द उनके मुंह से निकल गए गए थे। उन्होंने ये भी कहा कि यदि किसी को मेरी बातचीत से दुख पहुंचा हो तो माफी चाहता हूं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026