---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश वासियों को राज्य सरकार की बड़ी सौगात! 250 करोड़ की लागत से दर्जनों विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

MP News: गांधी जयंती के अवसर पर आज मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य वासियों को बड़ा सौगात देने का काम किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 2, 2024 3:51 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: गांधी जयंती के अवसर पर आज मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य वासियों को बड़ा सौगात देने का काम किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक सरकार ने आज सैकड़ों करोड़ की लागत से बने दर्जनों विकास कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन किया है।

MP सरकार द्वारा इस कदम के तहत आदर्श गौशाला के लिए 100 टन क्षमता का Bio CNG प्लांट का उद्‌घाटन और डोर-टू-डोर जाकर कूड़ा उठाने हेतु नगर निगम भोपाल के लिए 125 CNG वाहनों को रवाना किया गया। दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश (MP News) सरकार के इस कदम से MP के विकास को रफ्तार मिल सकेगी और लोगों के लिए रोजगार समेत अन्य कई अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

आधुनिक गौशालाओं का निर्माण कराएगी MP सरकार

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में गोवंशों के संरक्षण के लिए आधुनिक गौशालाओं का निर्माण कराएगी। इसके तहत राजधानी भोपाल और इंदौर शहर को चुना गया है। दावा किया जा रहा है कि सरकार द्वारा बनाई जाने वाली इन गौशालाओं में गोवंशों को आश्रय दिया जा सकेगा। इसके अलावा राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए आज ग्वालियर स्थित आदर्श गौशाला के लिए 100 टन क्षमता वाले Bio CNG प्लांट का उद्‌घाटन किया है।

नगर निगम भोपाल को बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल नगर को भी बड़ी सौगात देते हुए अहम ऐलान किया गया है। शासन की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम भोपाल को 125 CNG वाहन सौंपे गए हैं। इसके अलावा दिवंगत हुए 26 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया है।

सैकड़ों करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘स्वच्छता दिवस समारोह’ में सहभागिता कर कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक आज ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ‘अमृत योजना’ के अंतर्गत 250 करोड़ लागत वाले 19 विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन और अन्य विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026