---Advertisement---

MP News: IIT Indore के छात्र ने बनाई टेक्निकल डिवाइस, गैस का रिसाव होने पर ऐसे करेगी अलर्ट

MP News: मध्य प्रदेश की हाइटेक सिटी कही जाने वाली इंदौर को लेकर खूब खबरें बनती हैं। कभी इस शहर के स्वच्छता की चर्चा होती है तो कभी शहर के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों की। इंदौर की एक और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आज चर्चाओं में है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 23, 2024 3:09 अपराह्न | Updated: जनवरी 23, 2024 5:39 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश की हाइटेक सिटी कही जाने वाली इंदौर को लेकर खूब खबरें बनती हैं। कभी इस शहर के स्वच्छता की चर्चा होती है तो कभी शहर के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों की। इंदौर की एक और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आज चर्चाओं में है। दरअसल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर (IIT Indore) के छात्र चंद्रभान पटेल (Chandrabhan Patel) ने एक खास डिवाइस का निर्माण किया है।

मध्य प्रदेश (MP News) में स्थित IIT इंदौर के छात्र द्वारा निर्मित किए गए डिवाइस को लेकर खबर है कि ये किसी भी तरह की जहरीली गैस का रिसाव होने पर लोगों को अलर्ट कर देगा। इससे बड़ी जनहानि की घटना से बचा जा सकेगा। इस डिवाइस को मोबाइल एप क्वांटेक एल 2 (Quan Tech L2) से जोड़ा जा सकता है जिसके बाद किसी भी तरह के गैस लीक होने पर एप तुरंत एलर्ट जारी करेगा और डिवाइस में लगा अलार्म बजने लगेगा। दावा किया जा रहा है कि इस डिवाइस की मदद से भविष्य में गैस लीक के कारण होने वाले बड़े हादसे को टाला जा सकता है।

MP News: IIT छात्र का अविष्कार

मध्य प्रदेश (MP News) के आईआईटी इंदौर (IIT Indore) में पढ़ने वाले छात्र चंद्रभान पटेल ने एक टेक्निकल डिवाइस का निर्माण किया है। जानकारी के अनुसार ये डिवाइस उद्योगों, सीवरेज और कोयला खदानों से जहरीली गैसों के रिसाव पर लोगों को अलर्ट करेगी। इसमे कार्बन डाईआक्साइड, नाईट्रोजन डाईआक्साइड, हाइड्रोजन सल्फाइड व कार्बन मोनोआक्साइड जैसी जहरीली गैस हैं। बता दें कि ये गैस जीव-जंतुओं के लिए हानिकारक होती हैं और इससे लोगों को नुकसान पहुंच सकता है।

बता दें कि चंद्रभान पटेल मध्य प्रदेश के दामोह जिले के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी टीम के साथ 2 वर्ष की कठिन परिश्रम के बाद इस डिवाइस को तैयार किया है।

गैस का रिसाव होने पर मिलेगा अलर्ट

मध्य प्रदेश (MP News) के आईआईटी इंदौर (IIT Indore) के छात्र द्वारा निर्मित किए गए इस डिवाइस का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। चंद्रभान पटेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस डिवाइस को मोबाइल एप क्वांटेक एल 2 (Quan Tech L2) से जोड़ा गया है। बताया गया है कि अगर कहीं गैस लीक होगा तो ये डिवाइस, एप (App) के जरिए तुरंत अलर्ट जारी करेगी और अलार्म बजने लगेगा। इसके अलावा डिवाइस में सेव किए गए मोबाइल नंबर पर पहले मैसेज जाएगा और कोई रिप्लाई न मिलने पर लगातार कॉल जायेगा। दावा किया जा रहा है कि इस डिवाइस की मदद से गैस लीकेज के कारण होने वाले खतरे को टाला जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 25, 2026

कल का मौसम 24 Feb 2026

फ़रवरी 23, 2026

कल का मौसम 21 Feb 2026

फ़रवरी 20, 2026

Rewa Viral Video

फ़रवरी 20, 2026

Rain Alert 20 Feb 2026

फ़रवरी 19, 2026