---Advertisement---

MP News: कृषि मंत्री बनने के बाद पहली दफा दिल्ली से भोपाल जाते दिखे शिवराज चौहान, ट्रेन में सफर का लुत्फ उठाते आए नजर

MP News: शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से भोपाल ट्रेन में सफर करते हुए नजर आए और इसकी झलकियां फिलहाल चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 16, 2024 2:37 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: पीएम मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खास जगह मिली है। पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से पहली दफा मंत्री बनने के बाद मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए और ऐसे में उनकी तमाम झलकियां सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें वह खास अंदाज में लोगों से रूबरू होते हुए नजर आ रहे हैं। इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दिखाई है।

शिवराज सिंह ने कहीं ये बात

शिवराज चौहान ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाते हुए कैप्शन में लिखा, “आज नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहा हूं. इस दौरान यात्रा का अनुभव अत्यंत आनंददायक है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा रेल मंत्री श्री अश्विनी यादव जी के विजन से भारतीय रेल प्रबंधन और संचालन के सभी क्षेत्रों में युगांतरकारी परिवर्तनों का साक्षी बन रही है। भारतीय रेल की तेज न्यू इंडिया की बढ़ती जरूरत को पूरा कर यात्रियों के सफर को किफायती सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए निरंतर कार्यशील है।”

अलग अलग तस्वीरों में लोगों से हो रहे रूबरू

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें है चर्चा में है जिसमें एक में शिवराज सिंह चौहान अखबार पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं तो एक तस्वीर में वह बच्चों पर प्यार लुटाते हुए दिखे हैं। एक और तस्वीर में वह लोगों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते हुए नजर आए। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान चर्चा में बने हुए हैं और लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

छा गए शिवराज सिंह चौहान

बता दें कि मामा के तौर पर शिवराज सिंह चौहान ने अपनी एक अलग छवि बनाई है और इस बार वह छठी बार विदिशा सीट से चुनकर सांसद बने हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को आठ लाख से ज्यादा वोटों से हराकर परचम लहराते हुए नजर आए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026