---Advertisement---

MP NEWS:ओडिशा के बारे में शिवराज के मंत्री का अजीबोगरीब बयान, वायरल वीडियो को देख आपका भी घूम जाएगा दिमाग

MP NEWS: राजनेता हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए अजीबोगरीब बयान देते रहते है। कई बार यह बयान गलती से दे बैठते हैं तो कई बार लाइमलाइट में बने रहने के लिए देते है। अब ऐसा ही एक हास्पद बयान मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने दिया है। अब इस बयान ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 31, 2023 4:40 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP NEWS: राजनेता हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए अजीबोगरीब बयान देते रहते है। कई बार यह बयान गलती से दे बैठते हैं तो कई बार लाइमलाइट में बने रहने के लिए देते है। अब ऐसा ही एक हास्पद बयान मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने दिया है। अब इस बयान को लेकर आप कह सकते हैं कि शायद मंत्री का सामान्य ज्ञान काफी कमजोर है, जिसकी वजह से उन्हें इस तरह का अजब – गजब बयान देना पड़ा। फिलहाल मंत्री प्रेम सिंह पटेल के द्वारा दिया हुआ यह बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।

उड़ीसा है दूसरा देश’ – प्रभारी मंत्री प्रेम सिंह पटेल

सोमवार को बुरहानपुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में प्रभारी मंत्री प्रेम सिंह पटेल भी पहुंचें थे। बैठक के बाद वे मीडिया से चर्चा कर रहे थे। जब मीडिया के लोगों ने मंत्री से पूछा कि ओडिशा में स्वास्थ्य मंत्री को गोली मार दी गई। गोली पुलिस ने ही मारी। मंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। इस पर प्रभारी मंत्री पटेल ने कहा- देखो यह दूसरे देश की बात है , इस पर हम कुछ नहीं कहेंगे। मंत्री के इस बयान को सुनकर वहां खड़े लोग खूब ठहाके लगाते हुए दिखे।

ये भी पढे़ं: PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी ने कह दी बड़ी बात, जानें क्या है चुनावी प्लान?

कोरोना से होने वाली मौतों को लेकर दिया था विवादित बयान

पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल के द्वारा यह कोई पहला मौका नहीं जब उन्होंने विवादित बयान दिया हो इसके पहले उन्होंने 2021 में भी कुछ ऐसा ही बयान दिया था। आपको बता दें कि जिस समय देश में कोरोना का कहर अपने चरम पर था और इसे लेकर उनसे सवाल किया गया कि कोरोना से बढ़ती मौतों के बारे में आप क्या कहेंगे। फिर मंत्री ने जवाब दिया इन मौतों को कोई भी नहीं रोक नहीं सकता। हर दिन बहुत से लोगों की मौत हो रही है। अगर लोग बुजुर्ग हो जाते हैं तो मरना भी पड़ता है। इस तरह उन्होंने कोरोना से होने वाली मौतों को उम्र से जोड़ा, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया था।

ये भी पढ़ेंः एशिया के सबसे अमीर Gautam Adani पर Hindenburg Research ने फोड़ा धोखाधड़ी का बम, जानें क्या है पूरा मामला

 देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 9, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 9, 2026

 Punjab News

अप्रैल 9, 2026

Punjab News

अप्रैल 9, 2026

Rain Alert 10 April 2026

अप्रैल 9, 2026

कल का मौसम 10 April 2026

अप्रैल 9, 2026