---Advertisement---

MP News: साहब का कुत्ता क्या खोया ढूंढने के लिए लगा दिया पूरा पुलिस अमला, जवानों के छूट रहे पसीने

आईएएस राहुल द्विवेदी अपने कुत्तों को दिल्ली से भोपाल ले जा रहे थे। अचानक से कुत्ता गाड़ी से निकलकर भाग गया। अब पुलिस ढूंढने के लिए गली मोहल्ले में पोस्टर लगा रही है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 3, 2023 11:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP News: कुछ सालों पहले उत्तर प्रदेश की पुलिस पूर्व विधायक आजम खान की भैंस ढूंढ रही थी आपको याद होगा। काफी ढूंढने के बाद भी पुलिस नाकामयाब साबित हुई थी। ऐसे में अब इसी तरह से जुड़ा एक मामला मध्य प्रदेश से सामने आ रहा है। जहां ग्वालियर पुलिस गली- मोहल्ले में जाकर एक कुत्ते की तलाश कर रही । वहीं  यह कुत्ता किसी आम नागरिक का नही बल्कि वहां के एक प्रतिष्ठित आईएएस अधिकारी का बताया जा रहा है। इस कुत्ते को ढूंढने के लिए पुलिस ने दिन रात एक कर दिया हैं। ऐसे में कुत्ते को ढूंढने का पूरा मामला क्या है आइए जानते हैं।

आईएएस का कुत्ता गायब ढूंढ रही है पुलिस

आपने सड़कों पर आवारा कुत्तों को घूमते हुए बहुत देखा होगा, इन कुत्तों की देखभाल करने वाला कोई नहीं होता है। लेकिन इस बार एक ऐसा कुत्ता गायब हुआ है जिसे मध्य प्रदेश की पुलिस ढूंढ रही है। बता दें कि दिल्ली में आईएएस राहुल द्विवेदी ने दो कुत्तों को पाल रखा है।

ऐसे में वो कुत्तों के साथ दिल्ली से भोपाल जा रहे थे। तभी आईएएस के साथ मौजूद लोग कुत्ते को गाड़ी में अकेला छोड़कर एक ढाबे पर खाना खाने लगे अचानक से कुत्ता गाड़ी से उतरकर भागने लगा। इसको पकड़ने के लिए उसके साथ में चल रही पुलिस की टीम दौड़ी कुछ दूर जाकर एक कुत्ते को पकड़ लिए लेकिन दूसरा भाग गया। काफी समय तक ढूंढने के बाद भी उस कुत्ते की जानकारी नहीं मिल रही है।

ये भी पढ़ें: Kuno में मादा चीता साशा की मौत, वन्यजीव संरक्षण की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका

पोस्टर लगा कर ढूंढ रही है पुलिस

आईएएस अधिकारी के गायब कुत्ते को पुलिस पोस्टर लगाकर ढूंढ रही है। बता दें कि राहुल द्विवेदी की तैनाती दिल्ली में है। इस कुत्ते को ढूंढने के लिए कई जगह पर पोस्टर लगाया गया है। वहीं पुलिस ने इसे ढूंढने के लिए इनाम देने की भी घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Disqualification: मोदी सरकार को घेरने कांग्रेस का बड़ा प्लान, जानें आज से 2 दिन की है क्या योजना?

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026