---Advertisement---

MP Politics: दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कही ये बात, सत्यपाल मालिक पर हुई कार्रवाई को लेकर कसा तंज

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर तंज कसा है। वहीं पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर हुई कार्रवाई को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला किया है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 28, 2023 11:35 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP Politics: मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में यहां पर बीजेपी और कांग्रेस आमने – सामने है। जहां एक तरफ बीजेपी के नेताओं के द्वारा कांग्रेस सरकार में हुए घोटाले को लेकर निशाना साधा जा रहा है। वहीं कांग्रेस भी सीएम शिवराज सिंह के द्वारा चुनाव में किए गए वादों को याद दिला रही है। ऐसे में गुरुवार को कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह की सरकार पर निशाना साधा है।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी उन्होंने जमकर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस सरकार में सिंधिया को लोग महाराज कहते थे लेकिन बीजेपी में जाते ही वह भाई साहब बनकर रह गए हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से ही साल 2020 में कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। सिंधिया ने कांग्रेस से बगावत करके अपने विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे।

सिंधिया पर साधा निशाना

मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को कभी ऐसा नहीं लगा था की इतने लंबे समय तक पार्टी की सेवा करने वाले सिंधिया इसे छोड़कर चले जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य को बीजेपी में अपनी स्थिति के बारे में सोचना चाहिए। मैंने और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने उनके पिता माधवराव सिंधिया को कांग्रेस में शामिल करवाया था । कांग्रेस पार्टी ने भी सिंधिया परिवार का पूरा ख्याल रखा था। कम समय में ही पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया लगातार पार्टी उन्हें बड़े पद दे रही थी। कांग्रेस ने पहले उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया और इसके बड़ा पार्टी का महासचिव बनाया यहां पर उनका सम्मान महाराजा की तरह होता था।

इसे भी पढ़ेंः Bengaluru Rapido Case: बेंगलुरु में चलती ‘रैपिडो’ बाइक से महिला ने लगाई छलांग, कारण

सत्यपाल मालिक को लेकर कही ये बात

वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मालिक पर लगे आरोपों के में बात करते हुए कहा कि जिस समय पूर्व राज्यपाल ने सत्यपाल ने इस तरह का सवाल केंद्र सरकार से किया था तो उन्हें पाकिस्तानी और राष्ट्रविरोधी बताया गया था। पुलवामा हमले के बारे में हम सभी जानते हैं, इस हमले में 40 जवान मारे गए यह भी जानते हैं लेकिन यह हमला क्यों हुआ और जवान क्यों मारे गए ?

इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। पुलवामा बहुत पहले से ही संवेदनशील इलाका है इसलिए जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से एक जगह से दूसरी जगह भेजना चाहिए था।पीएम मोदी ने उस समय विमान देने से इंकार कर दिया था। उन्होंने यह विमान देने से क्यों मना किया सत्यपाल मालिक इसका ही जवाब चाहते हैं। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल के द्वारा इस तरह का प्रश्न किए जाने पर अब उन्हें चुप कराने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष की सरकार जब भी किसी मुद्दे पर केंद्र में बैठी सरकार से सवाल करती है तो उसे इसी तरह से केंद्रीय जांच एजेंसी के द्वारा डराया जाता है।

इसे भी पढ़ेंः UP Nikay Chunav 2023: रायबरेली में बोले CM Yogi, कहा- ‘माफिया अब कहते हैं जान बख्श दो, ठेला लगाकर जीवन जी लूंगा’

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026